Home sports Tennis Tennis : पेस और भूपति अब Web Series में साथ नजरआएंगे

Tennis : पेस और भूपति अब Web Series में साथ नजरआएंगे

0

नई दिल्ली। भारत के स्टार टेनिस (Tennis) खिलाड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति एक नई शुरूआत कर रहे हैं। ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी एक नई वेब सीरिज (Web Series) में फिर साथ आएंगे लेकिन टेनिस के कोर्ट पर नहीं बल्कि टीवी स्क्रीन पर। जिसमें दोनों के नंबर वन जोड़ी बनने तक के सफर के अनछुए पहलुओं और मजेदार किस्सों का जिक्र होगा। पेस और भूपति अपने सफर और आपसी रिश्ते की किस्सागोई करते दिखाई देंगे। यह Web Series मशहूर निर्देशक दंपत्ति अश्विनी अय्यर तिवारी और नीतेश तिवारी ने बनाई है।

Cricket : इंग्लैंड के तीन खिलाड़ी सहित 7 सदस्य CORONA संक्रमित 

ट्विटर पर डाली तस्वीरें

Tennis खिलाड़ी पेस और भूपति 1999 में विम्बलडन युगल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी थे। दोनों के फिर से साथ आने की अटकलें लगने लगी जब रविवार को पेस ने ट्विटर पर पहले विंबलडन पुरुष युगल खिताब की 22वीं वर्षगांठ पर दोनों की तस्वीर डाली।

ICC Women ODI Player Rankings: शीर्ष पर पहुंची मिताली राज 

देश का नाम रोशन करने का था सपना

Tennis स्टार पेस ने लिखा था, दो लड़कों का सपना देश का नाम रोशन करने का था। हैशटैग ली हेश। इस पर भूपति ने जवाब दिया, वह खास था। क्या तुम्हे लगता है कि यह दूसरा अध्याय लिखने का समय है। पेस और भूपति ने टेनिस की दुनिया मे कई बार खिताब जीतते हुए भारत का नाम  रोशन किया था।

ICC : SLC को डबल झटका, अधिकारी पर 7 साल का बैन, खिलाड़ी पर जुर्माना

भारत को Tennis में इंटरनेशनल स्तर पर दिलाई नई पहचान 

इंडियन एक्सप्रेस के नाम से मशहूर Tennis खिलाड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति की इस जोड़ी ने 1994 से 2006 के बीच साथ खेला। इसके बाद 2008 से 2011 के बीच फिर साथ आए। दोनों के बीच मतभेद सार्वजनिक भी हुए लेकिन अब वे इसे भूल चुके हैं। अब वेब सीरीज के जरिए नई शुरुआत करने जा रहे हैं। इन दोनों महान खिलाड़ियों ने भारत को टेनिस में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version