Paris Masters 2020 : वावरिंका ने इवांस को किया बाहर

0
803
Paris Masters 2020 Stan Wawrinka Dan Evans nadal federer latest sports news in hindi

Paris Masters 2020: इवांस को हरा दूसरे दौर में पहुंचे वावरिंका

नई दिल्ली: तीन बार के grand slam चैंपियन स्टेन वावरिंका मिलोस राओनिक और पाब्लो कारेनो बुस्ता ने Paris Masters 2020 टेनिस टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया।

स्विट्जरलैंड के वावरिंका ने Paris Masters के पहले दौर में ब्रिटेन के डान इवांस को सीधे सेटों में 6.3 7.6 से पराजित किया। वावरिंका की यह इवांस पर पांच मैचों में पांचवीं जीत है। कनाडा के राओनिक ने अलजाज बेदेन को आसानी से 6.3 6.2 से और पाब्लो ने हुगो गैस्टोन को 6.3 6.2 से शिकस्त देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

Women’s IPL 2020: आज जीते तो फाइनल में मिताली की Velocity

दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन भी Paris Masters 2020 में पहली बाधा पार करने में सफल रहे। एंडरसन को सर्बिया के लास्लो डेरे ने वॉकओवर दे दिया। लास्लो जब मुकाबले से हटे तब एंडरसन पहले सेट में 5.2 से आगे चल रहे थे। अगले दौर में अब एंडरसन का सामना रूस के दानिल मेदवेदेव से होगा। योशिहितो निशिओका ने पाब्लो अंडुजर को 5.7 6.4 6.2 से हराया।

 IOA के महासचिव राजीव मेहता Corona संक्रमित

नडाल आज उतरेंगे कोर्ट पर

रिकॉर्ड 13 बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन राफेल नडाल Paris Masters 2020 में आज कोर्ट पर उतरेंगे। शीर्ष वरीयता प्राप्त स्पेनिश स्टार नडाल अपने अभियान की शुरुआत हमवतन फेलिसियानो लोपेज के खिलाफ करेंगे। पिछले महीने फ्रेंच ओपन जीतने के बाद नडाल पहली बार किसी मुकाबले में खेलेंगे। उन्हें पहले दौर में वाई मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here