Madrid Open 2025 के फाइनल में कोको गॉफ से भिड़ेंगी वर्ल्ड नंबर 1 सबालेंका, तीसरे खिताब का इंतजार

142
madrid open 2025 final aryna sabalenka vs coco gauff, Latest Sports update
Advertisement

नई दिल्ली। Madrid Open 2025 टेनिस टूर्नामेंट के महिला वर्ग में वर्ल्ड नंबर 1 आर्यना सबालेंका का सामना वर्ल्ड नंबर 4 कोको गॉफ से शनीवार को होगा। यह 10 मौका होगा, जबकि दोनों खिलाड़ी आमने सामने होंगी। Madrid Open 2025 रोलां गैरो (फ्रेंच ओपन) से पहले दो प्रमुख WTA 1000 प्रतियोगिताओं में से पहली है, और इसमें दोनों खिलाड़ी महिला एकल खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।

तीसरे मेड्रिड खिताब की तलाश में सबालेंका

सबालेंका 2023 और 2021 में Madrid Open खिताब जीत चुकी हैं और अब वे पांच वर्षों में चौथी बार फाइनल में पहुंची हैं। पिछले साल वह उपविजेता रही थीं और इस बार खिताब जीतकर अपना दबदबा फिर से साबित करना चाहेंगी।

Novak Djokovic का बड़ा फैसला, Italian Open से वापस लिया नाम

गौफ़ की जबरदस्त फॉर्म – स्वियातेक को रौंदा

वहीं, कोको गौफ़ आत्मविश्वास से लबरेज हैं। उन्होंने Madrid Open 2025 के सेमीफाइनल में गत चैंपियन इगा स्वियातेक को 6-1, 6-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। गौफ़ का यह प्रदर्शन 2022 में रोलां गैरोस फाइनल के बाद किसी क्ले कोर्ट टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ रहा है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में टोक्यो 2020 ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट बेलिंडा बेनसिच और 2025 इंडियन वेल्स चैंपियन मिर्रा एंड्रीवा को भी हराया।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड: गौफ़ 5, सबालेंका 4

खिलाड़ी जीत की संख्या
कोको गौफ़ 5
आर्यना सबालेंका 4

 

  • गौफ़ को Madrid Open 2025 final के रूप में इस साल का यह पहला फाइनल मिला है, जबकि सबालेंका ब्रिस्बेन और मियामी में खिताब जीत चुकी हैं और ऑस्ट्रेलियन ओपनस्टुटगार्ट में फाइनल खेल चुकी हैं।

  • रेड क्ले पर दोनों के बीच अब तक केवल एक मुकाबला हुआ है – रोम 2021, जहां गौफ़ ने 7-5, 6-3 से जीत दर्ज की थी।

  • इनके नौ में से पांच मुकाबले तीन सेट तक खिंचे हैं, जिनमें से सबसे यादगार था 2023 US Open Final, जिसमें गौफ़ ने 2-6, 6-3, 6-2 से जीत दर्ज कर पहली ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी जीती थी।

Share this…