Home sports Tennis Japan Open 2022 से बाहर लक्ष्य और साइना, श्रीकांत अभी दौड़ में...

Japan Open 2022 से बाहर लक्ष्य और साइना, श्रीकांत अभी दौड़ में बरकरार

0
Lakshya Sen and Saina Nehwal out of Japan Open 2022, Kidambi Srikanth still in race

नई दिल्ली। Japan Open 2022 में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। लक्ष्य सेन और साइना नेहवाल जैसे दिग्गज हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अब सिर्फ किदांबी श्रीकांत ही टूर्नामेंट में भारत की उम्मीद बच गए हैं। इसी तरह युगल में भी महिला और पुरूष वर्ग में भारतीय जोड़ी जापन ओपन से बाहर हो चुकी हैं।

Asia Cup 2022: श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच करो या मरो का मुकाबला, हारे तो होगी घर वापसी

CWG 2022 के गोल्ड मैडलिस्ट लक्ष्य सेन Japan Open 2022 से बाहर हो गए हैं। 2021 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले लक्ष्य सेन को जापान के केंता निशिमोतो ने शिकस्त दी। केंता के खिलाफ लक्ष्य ने पहला गेम 21-18 के अंतर से जीतकर उम्मीद जगाई। लेकिन बाकी दोनों गेम केंता ने 14-21, 13-21 के अंतर से आसानी से जीतकर लक्ष्य को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

US Open 2022: तीसरे दौर में सेरेना, वर्ल्ड नंबर 2 कोंटावेट को दी शिकस्त

किदांबी भारत की एकमात्र उम्मीद

अब किदांबी श्रीकांत ही भारत की एकमात्र उम्मीद हैं। श्रीकांत ने दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली जि जिया को हराकर पदक की उम्मीदें कायम रखी हैं। विश्व चैंपियनशिप में जल्दी हारकर बाहर होने वाले श्रीकांत ने पांचवीं वरीयता प्राप्त सीड ली को 22-20, 23-21 के अंतर से हराकर Japan Open 2022 के अगले दौर में जगह बनाई। उन्होंने यह मुकाबला महज 37 मिनट में जीत लिया। दोनों खिलाड़ी चार बार एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं, लेकिन यह पहला मौका है, जब भारतीय खिलाड़ी ने जीत हासिल की है।

World Wrestling Championships 2022: भारत के 10 पहलवान लगाएंगे गोल्ड पर दांव, बजरंग-रवि भी शामिल

साइना का निराशाजनक सफर जारी

ओलंपिक मैडलिस्ट पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 साइना नेहवाल का निराशाजनक सफर Japan Open 2022 में भी जारी है। नेहवाल शीर्ष वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची के खिलाफ कोई चुनौती नहीं पेश कर सकीं। यामागुजची ने महज 30 मिनट में ही साइना को 9-21, 17-21 से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। साइना पिछले लंबे समय से किसी भी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल से आगे का सफर तय नहीं कर पाई हैं। पीवी सिंधू की गैरमौजूदगी में साइना से जापान ओपन में काफी उम्मीदे थीं लेकिन वो उस पर खरी नहीं उतर सकीं।

Virat Kohli ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले दी टीम को राहत, 6 महीने बाद किया ये काम

युगल में भी भारतीय जोड़ी हारीं

पुरुष युगल में एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी भी ग्यू और किम वोन हो से 21-19, 21-23, 15-21 से हार गई। वहीं बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली को महिला युगल वर्ग में थाईलैंड की सातवीं वरीयता प्राप्त जोंगकोलफन कितिथाराकुल और राविंदा प्राजोंगजाई से 17-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह जूही देवांगन और वेंकट गौरव प्रसाद की मिश्रित युगल जोड़ी चीनी शीर्ष वरीय झेंग सी वेई और हुआंग या कियांग से 11-21, 10-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version