US Open 2022: इगा स्वियातेक ने रचा इतिहास, करियर का तीसरा ग्रैंड स्लैम जीता

0
270
Iga Swiatek Became US Open 2022 Champion, wins third Grand Slam

नई दिल्ली। US Open 2022: इगा स्वियातेक यूएस ओपन 2022 महिला एकल की नई चैंपियन बन गई हैं। यूएस ओपन के फाइनल में इगा स्वियातेक ने ट्यूनीशिया की ओंस जेबुअर को 6-2,7-6 से शिकस्त दी। इगा के करियर का यह तीसरा ग्रैंडस्लैम है लेकिन US Open 2022 का खिताब उन्होंने पहली बार जीता है। इससे पहले उन्होंने दो बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है।

इगा ने फाइनल मुकाबले की शुरुआत से ही ओंस पर जबर्दस्त दबाव बनाया और आसानी से यह सेट 6-2 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में ओंस ने उन्हें चुनौती दी और बेहतरीन खेल दिखाया। अंत में स्वियातेक ने यह सेट भी 7-6 के अंतर से जीत लिया और इसके साथ ही US Open 2022 का खिताब भी अपने नाम किया। इस साल यूएस ओपन 2022 की खास बात यह रही कि पुरुष और महिलाओं के एकल वर्ग में इगा स्वियातेक एकमात्र ऐसी खिलाड़ी थीं, जिन्होंने कभी कोई ग्रैंड स्लैम फाइनल खेला था।

स्वियातेक ने की एंजलिक की बराबरी

स्वियातेक इस वर्ष 38 मैच और सात टूर्नामेंट जीत चुकी हैं। एंजलकि कर्बर के बाद स्वियातेक दूसरी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक ही सत्र में दो ग्रैंडस्लैम ट्रॉफी जीती हैं।

T20 World Cup 2022: रवींद्र जडेजा की जगह टीम में ले सकते हैं ये तीन खिलाड़ी

इगा ने ओंस को छोड़ा पीछे

ओंस जेबुअर और इगा स्वियातेक अब तक पांच बार आमने-सामने हो चुकी हैं। इनमें से तीन बार स्वियातेक और दो बार ओंस ने जीत हासिल की है। इगा ने 2019 में वाशिंगटन डीसी में जेबुअर को हराया था। इसके बाद जेबुअर ने 2021 में विंबलडन के प्री क्वार्टर फाइनल और सिनसिनाटी ओपन में हराया था। इसके बाद स्वियातेक ने इस वर्ष रोम में फिर यूएस ओपन के फाइनल में ओंस को शिकस्त दी।

US Open 2022 में इगा स्वियातेक का सफर

– पहले दौर में जैस्मिन पाओलिनी को 6-3, 6-0 से हराया।

– दूसरे दौर में स्लोएन स्टीफेंस को 6-3, 6-2 पराजित किया।

– तीसरे दौर में लॉरेन डेविस को 6-3, 6-4 से मात दी।

– चौथे दौर में जूली नीमिअर को 2-6, 6-4, 6-0 से शिकस्त दी।

– अंतिम-8 में जेसिका पेगुला को 6-3, 7-6 से हराया।

– सेमीफाइनल में आर्यना सबालेंका को 3-6, 6-1, 6-4 से हराया।

– फाइनल में ओंस जेबुअर को 6-2, 7-6 से हराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here