French Open 2022: नडाल ने जीता 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब, फाइनल में कैस्पर रूड को दी शिकस्त

0
344
French Open 2022 Rafael Nadal wins 22nd Grand Slam title, defeats Casper Ruud in the final sports breaking news in hindi

पेरिस। Rafael Nadal: लाल बजरी के बादशाह माने जाने वाले स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने फ्रेंच ओपन 2022 का खिताब जीत लिया है। यह नडाल के करियर का 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। रविवार को फ्रेंच ओपन 2022 के खिताबी मुकाबले में उन्होंने नॉर्वे के कैस्पर रूड को सीधे सेटों में 6-3, 6-3, 6-0 से शिकस्त दी। यह मैच 2 घंटा 18 मिनट तक चला। यह नडाल का 14वां फ्रेंच ओपन खिताब है। 36 साल के नडाल सबसे उम्रदराज फ्रेंच ओपन चैंपियन बने हैं। फाइनल में नडाल से हारने वाले रूड उनके शिष्य भी रहे हैं। वे 2018 से नडाल की एकेडमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं।

Rafael Nadal का यह इस साल का दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है। जनवरी में उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था। यह पहली बार है कि जब नडाल ने एक ही सीजन में वर्ष के पहले दो ग्रैंडस्लैम जीते हैं। इस सीजन 2022 में उन्होंने चार खिताब जीते हैं। कैस्पर रूड का यह नडाल के खिलाफ पहला मुकाबला था। वह ग्रैंडस्लैम फाइनल खेलने वाले नॉर्वे के पहले टेनिस खिलाड़ी बने।

Eng vs NZ, 1st Test, Day 3: न्यूजीलैंड की जबर्दस्त वापसी, आज पहला सत्र अहम

14वां फाइनल, हर बार बने चैंपियन 

नडाल 14वीं बार फ्रेंच ओपन का फाइनल खेलने उतरे थे। Rafael Nadal ने रोलैंड गैरोस की लाल बजरी पर कोई भी फाइनल मुकाबला न हारने का सिलसिला जारी रखा है। वे 2005 में यहां पहली बार चैंपियन बने थे। 2008 तक वे यहां लगातार चार बार चैंपियन बने। 2009 में उन्हें चौथे राउंड में हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने 2010 से 2014 तक लगातार पांच बार यहां खिताब जीता।

ISSF World Cup Baku: अंजुम मौदगिल ने भारत के लिए जीता रजत पदक

2015 में उन्हें क्वार्टर फाइनल में हार झेलनी पड़ी। 2016 में चोटिल होने के कारण उन्होंने तीसरे राउंड के मुकाबले से नाम वापस ले लिया था। 2017 से 2020 तक नडाल यहां फिर लगातार चार बार चैंपियन बने। पिछले साल (2021 में) Rafael Nadal को सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच से हार झेलनी पड़ी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here