Australian Open 2023 में उलटफेर जारी, खिताबी दावेदार कैस्पर रूड भी बाहर

0
240
Casper Ruud knocked out of second round of Australian Open 2023

मेलबर्न। Australian Open 2023 में लगातार दूसरे दिन एक और बड़ा उलटफेर हुआ है। डिफेंडिंग चैम्पियन राफेल नडाल के बाद खिताबी दावेदार माने जा रहे कैस्पर रूड भी दूसरे दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। रूड को अमेरिका के जेन्सन बू्रक्सबी ने कड़े मुकाबले में मात दी है। दूसरे दौर के इस मुकाबले में कैस्पर रुड को 6-3, 7-5, 6-7, 6-2 से हार का सामना करना पड़ा। रूड की हार के साथ ही खिताब जीतने के दो प्रबल दावेदार टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। इससे पहले डिफेंडिंग चैम्पियन राफेल नडाल दूसरे दौर में उलटफेर का शिकार हुए थे। उन्हें रैंकिंग में 65वें स्थान पर काबिज अमेरिका के मैकेंजी मैक्डोनाल्ड ने सीधे सेटों में हरा दिया था।

बीते दिन राफेल नडाल भी हुए उलटफेर का शिकार

इसस पहले बुधवार को मौजूदा चैम्पियन राफेल नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गए थे। उन्हें टूर्नामेंट के दूसरे दौर में सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा। अमेरिका के मैकेंजी मैकडोनाल्ड ने नडाल को 6-4, 6-4, 7-5 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। इस साल के पहले ग्रैंड स्लैम Australian Open 2023 में शीर्ष वरीयता प्राप्त नडाल के खिलाफ मैकडॉनल्ड ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की। अमेरिकी खिलाड़ी ने इस मैच में शानदार शुरुआत की और पहले सेट से ही अच्छी लय में दिख रहे थे। हालांकि, शुरुआत में नडाल भी बढिय़ा लय में थे, लेकिन मैच के बीच वह चोटिल हो गए और उनकी लय बिगड़ गई। इसी का फायदा उठाकर अमेरिकी खिलाड़ी ने टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर किया।

Australian Open 2023: खिताब बचाने उतरेंगे नडाल, जोकोविच की नजर खिताब पर

आज सानिया मिर्जा भी करेंगी अपने अभियान का आगाज

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा आज Australian Open 2023 में अपने अभियान की शुरूआत करेंगी। सानिया मिर्जा का यह आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट होगा। सानिया मिर्जा आज महिला युगल के इस मैच में कजाकिस्तान की एना डानिलिना के शिरकत करेंगी। इस जोड़ी का सामना पहले दौर में चीन की एल झू और ए बिल्ंकोवा की जोड़ी से होगा। गौरतलब है कि सानिया पहले ही अपने रिटारमेंट का एलान कर चुकी है और वह अगले महीने दुबई ओपन के बाद संन्यास ले लेंगी। ऐसे में ऑस्ट्रेलियन ओपन सानिया के लिए आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here