Australian Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंची सानिया-बोपन्ना की जोड़ी

0
92
Australian Open 2023 Sania mirza-rohan Bopanna enters in Mixed Doubles semi-finals

मेलबर्न। Australian Open 2023: सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की भारतीय जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। दोनों खिलाडिय़ों को क्वार्टर फाइनल में वॉकओवर मिला। भारतीय जोड़ी को लातविया की येलेना ओस्टापेंको और स्पेन के डेविड वेगा हर्नांडेज की जोड़ी के खिलाफ खेलना था, उन्हें वॉकओवर मिल गया। ओस्टापेंको और हर्नांडेज ने मैच से अपना नाम वापस ले लिया। इस तरह सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी खिताब के और ज्यादा करीब पहुंच गई है।

इससे पहले सानिया और बोपन्ना की जोड़ी ने उरुग्वे के एरियल बेहर और जापान के मकाटो निनोमिया की जोड़ी को कोर्ट 7 पर 6-4, 7-6 (11-9) से हराकर अंतिम 8 में जगह बनाई थी। Australian Open 2023 की शुरुआत से पहले सानिया ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि यह उनका अंतिम ग्रैंड स्लैम होगा। सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बाद शीर्ष भारतीय टेनिस स्टार का सपना होगा कि एक और ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम करे।

Australia Open 2023: आखिरी ग्रैंड स्लैम में हारीं सानिया मिर्जा, अब मिश्रित युगल से उम्मीद

युगल में हार गई थीं सानिया

सानिया अपनी महिला युगल स्पर्धा में कमाल नहीं कर सकीं। Australian Open 2023 में वह दूसरे दौर में बाहर हो गई थीं। मिर्जा और कजाखस्तान की उनकी जोड़ीदार अन्ना डेनिलिना को बेल्जियम की एलिसन वान उइतवैंक और यूक्रेन की एंहेलिना कलिनिना के खिलाफ तीन सेटों तक चले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

Australian Open 2023 में बड़ा उलटफेर, टॉप सीड इगा स्विटेक और कोको गॉफ बाहर

खाचानोव और रायबाकीना सेमीफाइनल में

पुरुष एकल में रूस के करेन खाचानोव Australian Open 2023 के सेमीफाइनल में पहुंच गए। क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के सेबेस्टियन कोर्डा के खिलाफ उन्हें वॉकओवर मिला। कोर्डा तीसरे सेट में बाहर हो गए। उस समय खाचानोव मैच में 7-6 (7-5), 6-3, 3-0 से आगे थे। दूसरी ओर, महिला एकल में कजाखस्तना की एलेना रायबाकिना ने लातविया की येलेना ओस्टापेंको को 6-2, 6-4 से हरा दिया। इस मैच के तुरंत बाद ओस्टापेंको को मिश्रित युगल में सानिया और बोपन्ना की जोड़ी से खेलना था, लेकिन उन्होंने थकान के कारण अपना नाम वापस ले लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here