Australian Open 2023: रोहन बोपन्ना हुए बाहर, पुरुष युगल में ऑस्ट्रिया की जोड़ी से मिली हार

0
329
Australian Open 2023 Rohan Bopanna Knocked out, lost to Austrian pair in men's doubles

मेलबर्न। Australian Open 2023: भारत के स्टार टेनिस प्लेयर रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई साथी मैथ्यू एबडेन मेंस डबल के पहले दौर में सीधे सेटों में हारने के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गए। वे अब मिक्स्ड डबल्स खेलेंगे। आज सुबह हुए मैच में भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को ऑस्ट्रिया के लुकास मिडलर और एलेक्जेंडर एर्लर से 3-6, 5-7 से हराया। बोपन्ना और एबडेन ने मैच के दौरान कई गलतियां की और उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा।

Australian Open 2023: सानिया मिर्जा का विजयी आगाज, महिला युगल के दूसरे दौर में पहुंची

मिर्जा और बोपन्ना की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स खेलेगी

बोपन्ना का Australian Open 2023 में सफर अभी खतम नहीं हुआ है। वे सानिया मिर्जा के साथ मिक्स्ड डबल्स केटेगरी में खेलेंगे। इससे पहले मिर्जा-बोपन्ना की जोड़ी 2021 में विंबलडन में उतरी थी। इस जोड़ी को तीसरे राउंड में जेजे रोजर और आंद्रेजा क्लेपिक की 14वीं सीड जोड़ी ने 3-6, 6-3, 9-11 से हराया था। दोनों रियो ओलिंपिक 2016 में भी उतर चुके हैं। हालांकि, भारतीय जोड़ी थोड़े अंतर से ब्रॉन्ज मेडल चूक गई थी। उसे ब्रॉन्ज मैच में चेक रिपब्लिक की लूसी हरडेका और राडेक स्टेपानेक ने हराया था।

Australian Open 2023 में उलटफेर जारी, खिताबी दावेदार कैस्पर रूड भी बाहर

सानिया मिर्जा ऑस्ट्रेलिया ओपन के सेकंड राउंड में पहुंची

अपने आखिरी ग्रैंड स्लैम में खेलते हुए, भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने गुरुवार को मेलबर्न में Australian Open 2023 के सेकंड राउंड में पहुंची। सानिया और उनकी पार्टनर कजाकिस्तान की एना डेनिलिना विमेंस डबल्स में हंगरी की डालमा गल्फी और अमेरिका की बर्नार्डा पेरा को 6-2, 7-5 से एक तरफा मुकाबले में हराया। दूसरे राउंड में सानिया-एना की जोड़ी का सामने वान यू और कालिनिना से होगा। वान यू और कालिनिना ने जिदानसेक और होजुमी को 7-6, 6-3 से हराया था। सानिया और एना के लिए यह मुकाबला मुश्किल होगा।

Australian Open 2023: चोट के कारण मारिन सिलिच भी हटे, अगले साल लौटने की उम्मीद

मेंस डबल्स में भारत के रामनाथन, भांबरी, माइनेनी बाहर

गुरूवार को मेंस डबल्स में भारत के रामकुमार रामनाथन, युकी भांबरी और साकेत माइनेनी Australian Open 2023 के पहले दौर में ही बाहर हो गए। रामकुमार रामनाथन अपने मैक्सिकन जोड़ीदार मिगुएल एंजेल रेयेस-वरेला के साथ उतरे थे। तीन सेट के मैच में रामनाथन 6-3 5-7 और 3-6 से हार गए। वाइल्ड कार्ड से एंट्री लेने वाली भांबरी और मायनेनी की जोड़ी एंड्रियास माइस और जॉन पीयर्स की ऑस्ट्रेलियाई-जर्मन पेयर से 6-7, 7-6 और 6-3 से हार गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here