Australian Open 2023 : फाइनल में नोवाक जोकोविच, सितसिपास से खिताबी मुकाबला

0
393
Australian Open 2023 Novak Djokovic in the final, Face off with Stefanos Tsitsipas

नई दिल्ली। Australian Open 2023 पुरुष वर्ग के फाइनलिस्ट तय हो गए हैं। सर्बिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच Australian Open 2023 के फाइनल में पहुंच गए हैं। नोवाक ने सेमीफाइनल में टॉमी पॉल को सीधे सेटों में 7-5, 6-1, 6-2 से मात दी। यहां उनका मुकाबला ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास से होगा।

यह 10वां मौका है जब जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं। इससे पहले के सभी 9 फाइनल जोकोविच ने जीते हैं। यानी जोकोविच अब तक नौ बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीत चुके हैं। 2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020 और 2021 में जोकोविच ने यह खिताब जीता था। 2022 में जोकोविच कोरोना वैक्सीन विवाद के कारण से यह टूर्नामेंट नहीं खेल पाए थे। जोकोविच की अनुपस्थिति में 2022 में राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था।

सबसे ज्यादा बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले खिलाड़ी

नोवाक जोकोविच- 9 बार (2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020, 2021)

रॉय इमरसन- 6 बार (1961, 1963, 1964, 1965, 1966, 1967)

रोजर फेडरर- 6 बार (2004, 2006, 2007, 2010, 2017, 2018)

आंद्रे अगासी- 4 बार (1995, 2000, 2001, 2003)

जैक क्रॉफोड- 4 बार (1931, 1932, 1933, 1935)

Australian Open 2023: आखिरी ग्रैंड स्लैम से चूकी सानिया मिर्जा, भरी आंखों से दी मेलबर्न को विदाई

सितसिपास से होगी जोकोविच की भिड़ंत

Australian Open 2023 के खिताबी मुकाबले में जोकोविच का सामना ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास से होगा। सितसिपास ने शुक्रवार को दूसरे सेमीफाइनल में कारेन खाचानोव को 7-6, 6-4, 6-7, 6-3 से शिकस्त दी थी। इस जीत के साथ ही 24 साल के सितसिपास ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले जोकोविच 2011 में 23 साल की उम्र में फाइनल में पहुंचे थे। जोकोविच और सितसिपास में से जो भी खिताब जीतेगा, वह एटीपी रैंकिंग में नंबर वन बन जाएगा।

22वां ग्रैंड स्लैम जीत सकते हैं जोकोविच

जोकोविच Australian Open 2023 में 22वें ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए कोर्ट में उतरे हैं। इससे पहले वह नौ ऑस्ट्रेलियन ओपन, दो फ्रेंच ओपन, सात विम्बलडन और तीन यूएस ओपन समेत कुल 21 ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं। सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में जोकोविच से आगे सिर्फ राफेल नडाल हैं। नडाल के नाम 22 ग्रैंड स्लैम हैं। वहीं, रोजर फेडरर 20 ग्रैंड स्लैम के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

Australian Open 2023: सानिया-बोपन्ना की जोड़ी फाइनल में पहुंची, खिताब से बस एक कदम दूर

जोकोविच-सितसिपास के मुकाकबले

2022- निट्टो एटीपी फाइनल्स- विजेतो जोकोविच

2022- एटीपी मास्टर्स 1000, पेरिस- विजेता जोकोविच

2022- एस्टाना, कजाकिस्तान- विजेता जोकोविच

2022- एटीपी 1000 मास्टर्स रोम, इटली- विजेता जोकोविच

2021- फ्रेंच ओपन- विजेता जोकोविच

2021- एटीपी 1000 मास्टर्स, रोम- विजेता जोकोविच

2020- फ्रेंच ओपन- विजेता जोकोविच

2020- दुबई ओपन- विजेता जोकोविच

2019- एटीपी मास्टर्स 1000, पेरिस- विजेता जोकोविच

2019- एटीपी मास्टर्स 1000, शंघाई- विजेता सितसिपास

2019- एटीपी मास्टर्स 1000, मैड्रिड- विजेता जोकोविच

2018- एटीपी मास्टर्स 1000, कनाडा- विजेता सितसिपास

जोकोविच और सितसिपास दोनों अब तक 12 बार आमने-सामने आ चुके हैं और जोकोविच का सितसिपास के खिलाफ 83 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड है। यानी जोकोविच ने 12 में से 10 मैच जीते हैं, जबकि सितसिपास को दो में जीत मिली है। Australian Open 2023 से पहले पांच अलग-अलग खिताबी मुकाबले में सामने आ चुके हैं, जिसमें से जोकोविच ने सभी मैच जीते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here