Australian Open 2022: राफेल नडाल का आज सेमीफाइनल में माटेओ बैरेटिनी से होगा

0
229

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 (Australian Open 2022) में पुरुष एकल के सेमीफाइनल में शुक्रवार को छठी वरीयता प्राप्त स्पेन के राफेल नडाल का सामना सातवीं वरीयता प्राप्त इटली के माटेओ बैरेटिनी से होगा। दोनों के बीच यह ओवरऑल दूसरा मुकाबला होगा। इससे पहले नडाल और बैरेटिनी 2019 यूएस ओपन के सेमीफाइनल में भी आमने-सामने हो चुके हैं। तब नडाल ने इटैलियन खिलाड़ी को 7-6, 6-4, 6-1 से हराया था।

Ind vs SL : टेस्ट और टी20 सीरीज के कार्यक्रम में होगा बदलाव

बैरेटिनी से हिसाब बराबर करेंगे नडाल 

सातवीं वरीयता प्राप्त बैरेटिनी इसी का बदला लेने के लिए शुक्रवार को कोर्ट में उतरेंगे। 35 साल के नडाल की मौजूदा वर्ल्ड रैंकिंग पांच है। वह इतिहास रचने से बस दो कदम दूर हैं। 21 ग्रैंडस्लैम जीतते ही वह सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी नडाल, नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर ने 20-20 ग्रैंडस्लैम जीते हैं। जोकोविक यह टूर्नामेंट नहीं खेल रहे। वह डिफेंडिंग चैंपियन थे और नौ बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता है। नडाल ने यह खिताब सिर्फ एक बार 2009 में जीता था।

Asian Games 2022 का आयोजन चीन में होगा, 11 साल बाद हो सकती है क्रिकेट की वापसी

अब तक नडाल ने एक बार जीता है ऑस्ट्रेलियन ओपन 

नडाल ने अब तक करियर में अब तक कुल 89 टाइटल जीते हैं। 20 ग्रैंडस्लैम में से 13 फ्रेंच ओपन टाइटल (2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019, 2020), दो विम्बलडन टाइटल (2008, 2010), चार यूएस ओपन टाइटल (2010, 2013, 2017, 2019) और एक बार ऑस्ट्रेलियन ओपन (2009) जीता है। नडाल के नाम रिकॉर्ड लगातार 849 सप्ताह (2005-21) से टॉप-10 में बने रहने का रिकॉर्ड है। इसमें 209  सप्ताह तक वह नंबर एक पर रहे और 160 लगातार हफ्ते तक नंबर दो पर रहे।

Ind vs WI : भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज की वनडे टीम का ऐलान, इस प्रमुख गेंदबाज को मिली जगह

नडाल का ऑस्ट्रेलियन ओपन में 90वां मैच

ग्रैंडस्लैम में नडाल ने कुल मिलाकर 337 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 296 मैच जीते हैं, जबकि 41 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। Australian Open में नडाल ने 89 मैच खेले हैं। इसमें से उन्होंने 74 मैच जीते हैं और 15 में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। बैरेटिनी के खिलाफ मैच नडाल का ऑस्ट्रेलियन ओपन में 90वां मैच होगा। वह अब तक इस सीजन में लगातार आठ मैचों से अजेय हैं। यह उनका ऑस्ट्रेलियन ओपन में सातवां और ओवरऑल ग्रैंडस्लैम में 36वां सेमीफाइनल मुकाबला होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here