Home sports Tennis Australian Open 2022: सेमीफाइनल में बेरेटिनी को शिकस्त देकर फाइनल में पहुंचे...

Australian Open 2022: सेमीफाइनल में बेरेटिनी को शिकस्त देकर फाइनल में पहुंचे नडाल

0

नई दिल्ली। स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open 2022) के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। शुक्रवार को नडाल ने सेमीफाइनल मुकाबले में इटली के माटेओ बेरेटिनी को शिकस्त दी। चार सेटों तक चले मुकाबले में नडाल ने सातवीं वरीयता प्राप्त बेरेटिनी को 6-3, 6-2, 3-6, 6-3 से पराजित कर छठी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल का टिकट कटाया। फाइनल जीतते ही नडाल रिकॉर्ड 21वां ग्रैंड स्लैम अपने नाम कर लेंगे।

FIH Pro League के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित, इन दो नए चेहरों को किया शामिल 

2 घंटे 56 मिनट तक चला मुकाबला 

Australian Open 2022 के सेमीफाइनल के पहले दो सेटों में नडाल ने बेरेटिनी के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की, लेकिन इसके बाद बेरेटिनी ने जोरदार वापसी करते हुए 6-3 से तीसरा सेट अपने नाम किया। चौथे सेट में भी बेरेटिनी ने राफेल को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में जीत नडाल के हाथों लगी। दोनों के बीच ये मुकाबला 2 घंटे 56 मिनट तक चला।

IPL 2022 Mega Auction: CSK की तैयारियों और रणनीतियों को अंजाम देने चेन्नई पहुंचे धोनी 

21वें ग्रैंड स्लैम से महज एक जीत दूर 

सेमीफाइनल में मिली जीत के साथ ही राफेल नडाल रिकॉर्ड 21वें ग्रैंड स्लैम टाइटल से सिर्फ एक जीत दूर हैं। सबसे ज्यादा 20 ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड फिलहाल रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविक और राफेल नडाल के नाम पर दर्ज है। नडाल ने केवल एक बार साल 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया है।

Pro kabaddi league : पटना पाइरेट्स के सामने तमिल थलाइवाज की चुनौती

दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा मुकाबला

क्वार्टर फाइनल में नडाल ने कनाडा के 14वीं सीड डेनिस शापोवालोव को 6-3, 6-4, 4-6, 3-6, 6-3 से शिकस्त दी थी। टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल शुक्रवार को ही रूस के डेनियल मेदवेदेव और ग्रीस के स्टेफनोस सिटसिपास के बीच में होगा। इस मैच के विजेता के साथ राफेल नडाल Australian Open 2022 के फाइनल में खेलेंगे। फाइनल मुकाबला भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version