Australian Open 2022 की चैंपियन बनीं एश्ले बार्टी

0
315

नई दिल्ली। विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने शनिवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 (Australian Open 2022) वुमेंस सिंगल्स का खिताब जीत लिया। एश्ले बार्टी ने अमेरिका की डेनियल कॉलिंस को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया है। इसी के साथ लंबे समय से चला आ रहा खिताबी सूखा भी एश्ले बार्टी ने समाप्त कर दिया है। एश्ले बार्टी का ये ऑस्ट्रेलियन ओपन का पहला ग्रैंड स्लैम है, जबकि वे इससे पहले दो और खिताब जीत चुकी हैं।

Boxing : Sarjubala Devi प्रोफेशनल बॉक्सिंग में कदम रखने को तैयार

एश्ले बार्टी ने अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम जीता

मेलबर्न के रोड लेवर एरेना में खेले गए इस मैच में दुनिया की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने विश्व की नंबर 30 की खिलाड़ी डेनियल कॉलिंस को 6-3 और 7-6 (2) से सीधे सेटों में हराकर अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम जीता। ये मुकाबला काफी रोमांचक रहा और एक समय पर ऐसा लग रहा था कि डेनियल कॉलिंस वापसी कर लेंगी, लेकिन एश्ले बार्टी ने समझदारी से काम लिया।

Pakistan Super League :  शोएब मलिक के दम पर जीता पेशावर जाल्मी, क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 5 विकेट से हराया 

एश्ले बार्टी ने 2022 में देश को दिलाया खिताब

बता दें कि साल 1980 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के वुमेंस सिंगल्स में कोई ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी पहुंची थी। एश्ले बार्टी से पहले वेंडी टर्नबुल ने अपने घरेलू ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, वे खिताब नहीं जीत पाई थीं। यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया का कोई खिलाड़ी 1978 के बाद से अपने देश में आयोजित होने वाले ग्रैंड स्लैम को नहीं जीत पाया था। आखिरी बार 1978 में क्रिस ओ नील ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था, जबकि एश्ले बार्टी ने 2022 में देश को खिताब दिलाया है।

Australian Open 2022 : दानिल मेदवेदेव और राफेल नडाल के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

बार्टी अभी तक एक भी ग्रैंड स्लैम का फाइनल नहीं हारी

25 वर्षीय एश्ले बार्टी Australian Open 2022 की विजेता बनने से पहले 2019 में फ्रेंच ओपन और 2021 में विंबलडन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं और वे इस समय रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं। वहीं, अमेरिका की 28 साल की डेनियल कॉलिंस को पहली बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने का मौका मिला था, जहां वे चूक गईं। उनकी रैंकिंग इस समय 30 है। एश्ले बार्टी अभी तक एक भी फाइनल ग्रैंड स्लैम नहीं हारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here