Tata Steel chess: विदित ने दानिल दुबोव को शिकस्त देकर बनाई एकल बढ़त

0
213

नई दिल्ली। भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने रूस के दानिल दुबोव को तीसरे दौर में शिकस्त देकर टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट (Tata Steel chess) में एकल बढ़त बना ली है। विदित के हमवतन 16 वर्ष के रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा को हालांकि नीदरलैंड के जोर्डन वान फोरेस्ट ने हरा दिया।

Dope Case में फंसा नामी थ्रोअर, SAI ने राष्ट्रीय शिविर से किया बाहर

मैग्नस कार्लसन और जान क्रिस्टोफ दूसरे स्थान पर 

Tata Steel chess टूर्नामेंट में वान फोरेस्ट, आंद्रे एस्पिनेंको और रिचर्ड रैपोर्ट ने भी तीसरे दौर में तीन दर्ज की और गुजराती से आधा अंक पीछे दो अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन और जान क्रिस्टोफ डुडा भी ड्रॉ खेलने के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

Ind vs SA ODI Series : पहले मैच के लिए ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

विदित का सामना अब एस्पिनेंको से होगा 

चौथे दौर में गुजराती का सामना एस्पिनेंको से होगा जबकि प्रज्ञानानंदा स्वीडन के निल्स ग्रांडेलियस से खेलेंगे। चैलेंजर्स वर्ग में भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने बेल्जियम के डेनियल डी को मात देकर चेक गणराल्य के थाइ दाइ वान एंगुयेन और रूस के वोलोदार मुर्जिन के साथ बढ़त बना ली है। भारत के सूर्यशेखर गांगुली को नीदरलैंड के मैक्स वरमेरडम ने ड्रॉ पर रोका।

IPL 2022: लखनऊ फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल, रवि बिश्नोई और मार्कस स्टोइनिस को अपने साथ जोड़ा

दूसरे दौर में पहुंचे प्रणॉय 

भारत के एचएस प्रणॉय ने मंगलवार को सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की। इंडिया ओपन जीतने वाले लक्ष्य सेन थकान के कारण और समीर वर्मा चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गए। दूसरी ओर, किदांबी श्रीकांत कोविड-19 संक्रमित होने के कारण नहीं खेल रहे हैं। वे इंडिया ओपन में भी नहीं खेल पाए थे। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पुरुष युगल में नहीं खेल रही है। एचएस प्रणॉय ने यूक्रेन के डैनिलो बोस्नियुक को सीधे गेमों में हरा दिया। पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय शटलर ने बोस्नियुक को 21-14, 21-18 परास्त कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here