जयपुर। Sports: क्रीड़ा भारती द्वारा खेलों से संबंधित विषयों पर देशभर में 100 स्थानों पर विविध खेल विषयों को लेकर आयोजित होने वाली संगोष्ठियों की उद्घाटन संगोष्ठी रविवार को संवैधानिक क्लब में आयोजित हुई। संगोष्ठी का विषय ‘खेल सृष्टि में भारतीय दृष्टि’ रहा। क्रीड़ा भारती के प्रदेश संयोजक मेघसिंह चौहान ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए बताया खेल क्षेत्र की समस्याओं के समाधान एवं खेल क्षेत्र के भारतीय विचार के लिए क्रीड़ा भारती कार्य करती हैं। इसी संदर्भ में देशभर में आयोजित होने वाली सभी 100 गोष्ठियां इसी मूल विषय पर आधारित रहेंगी। इनमें से 7 अन्य गोष्ठियां राजस्थान के विभिन्न जिलों में आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में देश में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण हुआ है जिसका परिणाम निश्चित ही भारतीय खेल क्षेत्र में आने वाले समय में दिखाई देगा।
क्रीडा भारती की अभिनव पहल, ’खेल सृष्टि में भारतीय दृष्टि’ विषय पर सेमीनार कल
संगोष्ठी में खेल जगत से जुड़ी कई हस्तियों ने की शिरकत
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि केके विश्नोई, राज्यमंत्री उद्योग, खेल, युवा एवं कौशल विकास राजस्थान सरकार, विशिष्ट अतिथि गोपाल सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रीड़ा भारती एवं मुख्य वक्ता प्रफुल्ल केतकर, सम्पादक, ऑर्गेनाइजर पत्रिका रहे। आयोजन में श्रोताओं को उक्त विषय पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन जयपुर के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र हंस ने किया। संगोष्ठी में जयपुर क्रीड़ा क्षेत्र से जुड़े प्रसिद्ध खिलाड़ी, प्रशिक्षक, खेल संगठनों के पदाधिकारी, खेल परिषद के अधिकारी एवं खेल प्रशासक, क्रीड़ा भारती के संगठन से जुड़े कार्यकर्ता, खेल पत्रकार, खेल सामग्री निर्माता, Sports प्रेमियों सहित 350 से अधिक लोग जुड़े।
U20 Women’s Asian Cup: भारतीय लड़कियों का धमाल, 2 दशक बाद क्वालीफाई कर किया कमाल
क्रीड़ा भारती को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा दिया गया प्रमाणपत्र
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स संस्था द्वारा क्रीड़ा भारती को सूर्य नमस्कार का रिकॉर्ड बनाने में सहयोग के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र दिया गया। क्रीडा भारती की ओर से यह प्रमाण-पत्र प्रदेश संयोजक मेघसिंह चौहान ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रफुल्ल केतकर ने कहा कि विदेशी ताकतें खेल खेलों के भारतीय दृष्टिकोण को समाप्त करने का प्रयास रही हैं तथा भारत में प्रचलित कुछ Sports भारतीय खेल संस्कृति को पीछे धकेल रहे हैं। पेशेवरीकरण के नाम पर बाजारीकरण किया जा रहा है जिसके तहत खेलों के भारतीय स्वरूप के नियम बदलने से खेलों का मूल भारतीय स्वरूप समाप्त हो रहा है।
Asian Surfing Championships : भारत के रमेश बुधियाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर रचा इतिहास
खेल क्षेत्र में पदकों की कतार: केके विश्नोई
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सरकार में खेल व युवा मामलों के राज्यमंत्री केके विश्नोई ने कहा कि भारत ने पिछले वर्षों में भारतीयता के नकारात्मक कथानकों को हटाने में महत्वपूर्ण प्रयास किया है। भारत में खेलो इंडिया व खेलो राजस्थान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से खेलों में आगे बढऩे का प्रयास जारी है। Sports में मेडल की कतार लग चुकी है। इसके लिए सरकारी स्तर पर सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान के बजट में खेलों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि क्रीड़ा भारती युवाओं को राष्ट्रप्रेम के क्षेत्र में तैयार कर रही है इसमें सहयोग के लिए हम हमेशा तैयार रहेंगे।
चरित्रवान व राष्ट्रप्रेमी खिलाड़ी तैयार हों: गोपाल सैनी
क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सैनी ने कहा कि हमें केवल खिलाड़ी नहीं अपितु चरित्रवान व राष्ट्रप्रेमी खिलाड़ी तैयार करने हैं जिनको सब लोग अपना रोल मॉडल मानेंगे तो समाज में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत होगी। जो खेलों के क्षेत्र में भारतीय दृष्टिकोण को लाने से ही संभव होगा। गौरतलब है कि क्रीड़ा भारती स्थापित Sports के साथ भारतीय खेलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से प्रयत्नरत है।