खेलों में व्यापार है, तो बुराई क्या है- Ashok Chandana

0
1112

SMS Stadium में खेल विभाग के अधिकारियों और खेल संघों के पदाधिकारियों से मिले Ashok Chandana

जयपुर। जयपुर। खेल मंत्री Ashok Chandana का कहना है कि खेलों से व्यापार के जुड़ने में क्या गलत है। जरूरी यह है कि खेलों की मूल भावना बनी रहे। उन्होंने कहा कि खेलों में व्यापार के शामिल होने से ही खिलाड़ियों के लिए भी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। चांदना सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेल विभाग के अधिकारियों और खेल संघों के साथ मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों के विकास में कोई कमीं नहीं आने दी जाएगी। प्रदेश की आर्थिक स्थिति कमजोर नहीं है। सूबे के सीएम अशोक गहलोत ने खेल बजट को 5-6 गुना तक बढ़ा दिया है।

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में खेलेंगे पहलवान Narsingh Yadav

अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर में शुरू होंगे ग्रामीण क्षेत्रों में खेल

चांदना ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएं अगस्त, सितम्बर और अक्टूबर में शुरू की जाएंगी। क्योंकि वहां प्रतिभागियों की संख्या काफी अधिक होगी। गर्मी को देखते हुए अभी वहां खेल गतिविधियां शुरू करना संभव नहीं है। खिलाड़ियों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है।

Tokyo Olympics : 121 दिन में जापान के 47 शहरों से गुजरेगी टॉर्च रिले

Ashok Chandana : एकेडमियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा

कुछ निजी एकेडमियों द्वारा खिलाड़ियों के शोषण करने के सवाल पर मंत्री Ashok Chandana ने कहा कि सभी एकेडमियों में ऐसा नहीं है। कुछ शिकायतें आई हैं, जिनका जल्द निस्तारण किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि अच्छे खिलाड़ी बने। इसके लिए निजी एकेडमियों द्वारा अच्छा काम करने पर उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। केवल उन्हें नियमों के तहत बाध्य नहीं किया जाएगा।

IPL 2021: इस खिलाड़ी को मिल सकती है दिल्ली कैपिटल्स की कमान

पूरी करेंगे बजट घोषणा

खेल राज्य मंत्री Ashok Chandana ने कहा कि खेलों को लेकर बजट में जो भी घोषणाएं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की हैं। उन्हें समय पर पूरा किया जाएगा। फिर चाहे मेजर ध्यानचंद योजना हो या फिर स्टेडियमों को विकसित करने की योजना। कई लोगों के 15-20 साल से एक ही जगह पर जमे हुए होने के सवाल पर मंत्री चांदना ने कहा कि इसमें बदलाव किया जाएगा। सभी को काम करने का मौका मिलना चाहिए।

India vs England: दूसरे वनडे में ये हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन

खेल स्टेडियमों का चरणबद्ध तरीके से होगा विकास

खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि शहर में स्थित खेल स्टेडियमों को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। अभी चौगान स्टेडियम को विकसित किया जा रहा है। उसकी स्थिति बदलने वाली है। इसके बाद विद्यधर नगर स्टेडियम को विकसित किया जाएगा। किसी भी स्टेडियम को विकसित करने के लिए पहले उसका पूरा प्रोजेक्ट बनाया जाता है। फिर उस पर काम होता है।

Orleans Masters Badminton: साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत की आसान जीत

खेलों में व्यापार तो बुराई क्या

खेल राज्य मंत्री ने कहा कि कुछ खेलों में कोच की कमी है। उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। लेकिन इसका निर्णय हाईलेवल कमेटी के माध्यम से ही किया जाता है। खेलों को व्यापार बनाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि खेल को प्यापार से जोड़ा जा रहा है। फिर चाहे IPL हो या अन्य खेल। तो इसमें बुराई क्या है, इससे तो खेलों को बढ़ावा मिलता है। इससे खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग और खेल सुविधाएं भी विकसित की जाती हैं। खेल व्यापार नहीं है बल्कि स्वस्थ रहने का माध्यम है।

गहलोत सरकार ने अच्छा काम किया

खेल राज्य मंत्री Ashok Chandana ने कहा, पिछली सरकार की तुलना में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार ने अच्छा काम किया है। जो भी पेंडेंसी है उन्हें 2-3 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। पिछले छह माह में सरकार ने 22 करोड़ रुपए पुरस्कार राशि के रूप में वितरित की है। वहीं बेरोजगारी भत्ते में भी सरकार ने इजाफा किया है। बेरोजगारी भत्ते की राशि को 700 रुपए से बढ़ाकर 3500 रुपए कर दिया है। पिछली सरकार ने पांच साल में खेलों पर मात्र 121 करोड़ रुपए खर्च किए थे, लेकिन वर्तमान गहलोत सरकार ने मात्र 2 साल में ही 800 करोड़ रुपए का बजट खेलों के लिए दिया है।

वार्मिंग रूम हो रहा है तैयार

मंत्री चांदना ने कहा कि एसएमएस स्टेडियम में हॉकी के लिए नया एस्ट्रो टर्फ तैयार किया जा रहा है। साथ ही इस बार जल्द ही वॉर्मिंग रूम (चैंजिंग रुम) भी तैयार होगा ताकि खिलाड़ियों को कोई परेशानी नहीं हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here