Khelo India Youth Games में मेडल पर निशाना साधेंगे राजस्थान के 4 तीरंदाज

188
rajasthan archers eye gold khelo india youth games 2025, Latest Sports update
Advertisement

जयपुर। Khelo India Youth Games : 4 से 7 मई 2025 तक आयोजित होने जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Youth Games ) में राजस्थान की तीरंदाजी टीम गुरुवार को रवाना हुई। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता बिहार सरकार द्वारा आयोजित की जा रही है, जो भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका उद्देश्य खेलों को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देना है।

Madrid Open 2025 के फाइनल में कोको गॉफ से भिड़ेंगी वर्ल्ड नंबर 1 सबालेंका, तीसरे खिताब का इंतजार

राजस्थान तीरंदाजी संघ के महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान के चार खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन खिलाड़ियों में प्रांजल ठोलिया (रिकर्व), धृति शर्मा (रिकर्व), वासु यादव (कंपाउंड) और देवांश सिंह (कंपाउंड) शामिल हैं। राज्य कीड़ा परिषद की तरफ़ से कोच अर्जुन यादव व मैनेजर परमेश्वरी को लगाया गया है।

RR vs MI : प्लेऑफ की दौड़ से बाहर रॉयल्स, ये रहे राजस्थान की हार के कारण

संघ के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने विश्वास जताया कि ये खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य को गौरवान्वित करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष भी राजस्थान के खिलाड़ियों ने Khelo India Youth Games में पदक जीता था। इसके अतिरिक्त, हाल ही में आयोजित पैरा खेलो इंडिया में भी राजस्थान के खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। राजस्थान तीरंदाजी संघ ने चारों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे राज्य के लिए पदक जीतकर एक बार फिर – अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।

Share this…