पेरिस। Paris Paralympics में देर रात पुरुषों की क्लब थ्रो एफ 51 स्पर्धा में भारत ने डबल धमाका कर दिया। भारतीय एथलीट धर्मबीर ने 34.92 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया और पेरिस में तिरंगा लहराया। वहीं, उनके साथी प्रणव सूरमा ने 34.59 के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। भारत के ही अमित कुमार इस स्पर्धा में 10वें स्थान पर रहे। यह पहली बार है जब भारत ने पैरालंपिक में क्लब थ्रो इवेंट में मेडल जीता है। सर्बिया के जेल्को दिमित्रिजेविक ने 34.18 के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही भारत ने पेरिस ओलंपिक में अपने पदकों का आंकड़ा 24 तक पहुंचा दिया है। जिसमें से 5 गोल्ड हैं।
A 1-2 finish For #TeamIndia!
#ParaAthletics: Men’s Club Throw F51 Final
What an incredible
day for India
as Dharambir and Pranav Soorma clinch #Gold
and #Silver
with the best throws of 34.92 and 34.59 metres respectively.
This is the first time, India
has won… pic.twitter.com/kQiPWTA4wi
— SAI Media (@Media_SAI) September 4, 2024
फाइनल में धरमबीर की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। लगातार चार थ्रो उनके अमान्य करार दिए गए। हालांकि, पांचवी बार उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 34.92 का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। इसके बाद छठे प्रयास में उन्होंने 31.59 का थ्रो किया। धरमबीर ने भारत को पेरिस पैरालंपिक में पांचवां गोल्ड मेडल दिलाया है। इससे पहले बुधवार को तीरंदाज हरविंदर सिंह ने गोल्ड जीता था। धरमबीर के स्वर्ण के साथ भारत ने टोक्यो में हासिल किए गए अपने सर्वश्रेष्ठ पांच स्वर्ण पदकों की बराबरी भी कर ली।
Paris Paralympics में रचा भारत ने इतिहास, टोक्यो का रिकॉर्ड तोड़ा, अब तक जीते 20 पदक
हरविंदर ने लगाया सोने पर निशाना
Paris Paralympics में बुधवार रात भारतीय तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पुरुष रिकर्व के फाइनल में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। हरविंदर ने फाइनल में पोलैंड के लुकास सिसजेक को 6-0 से हराकर गोल्ड अपने नाम किया। यह तीरंदाजी में भारत का पहला पैरालंपिक गोल्ड मेडल है और साथ ही उनका दूसरा पैरालंपिक मेडल भी है। गोल्ड मेडल हांसिल करने पर पीएम मोदी ने भी हरविंदर को बधाई दी।
हरविंदर सिंह ने टोक्यो पैरालंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। यह तीरंदाजी में भारत का पैरालंपिक का पहला पदक था। उन्होंने कोरियाई तीरंदाज को शूट ऑफ में 6-5 से पीछा छोड़ा और पदक अपने नाम किया था। उन्होंने 2018 जकार्ता एशियाई पैरा खेलों में भी गोल्ड मेडल जीता था।
𝗖𝗵𝗮𝗸 D𝗲 Ph𝗮𝘁𝘁𝗲, G𝗼𝗹𝗱 A𝗮 G𝘆𝗮 Ji
Result Update: #ParaArchery
Men’s Individual Recurve Open Final
The man-in-form @ArcherHarvinder created history by becoming the first and only #Archer from India
to clinch a #Gold medal
at the #Paralympics or the… pic.twitter.com/2CyfdVBbh7
— SAI Media (@Media_SAI) September 4, 2024
शॉटपुट में सचिन ने दिलाया भारत को 21वां मेडल
Paris Paralympics के मेडल इवेंट के 7वें दिन भारत के पदकों का खाता खुल गया है। पुरुषों की एफ46 गोला फेंक (शॉटपुट) स्पर्धा में सचिन सरजेराव खिलाड़ी ने सिल्वर मेडल जीता। यह भारत का पेरिस पैरालंपिक 2024 में 21वां पदक रहा। सचिन ने 16.32 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, सचिन बस 0.06 मीटर से गोल्ड मेडल चूक गए। इस इवेंट का गोल्ड कनाडा के ग्रेग स्टीवर्ट ने 16.38 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ जीता। इस स्पर्धा में भारत के मोहम्मद यासेर आठवें और रोहित कुमार नौवें स्थान पर रहे।
#Silver
for Sachin
#ParaAthletics: Men’s Shot Put F46 Final
Sachin Khilari gets #Silver with an Area Record (Asian) of 16.32m
marking Medal No. 21 for India at the #ParisParalympics2024
Meanwhile, compatriots Mohd Yaseer & Rohit Kumar finish 8th and 9th with throws… pic.twitter.com/przGebsFfl
— SAI Media (@Media_SAI) September 4, 2024
Paris Paralympics शॉट पुट फाइनल में सचिन का पहला प्रयास 14.72 मीटर, दूसरा प्रयास 16.32 मीटर, तीसरा प्रयास 16.15 मीटर, चौथा प्रयास 16.31 मीटर, पांचवां प्रयास 16.03 मीटर और छठा (आखिरी) प्रयास 15.95 मीटर का रहा। उन्होंने 16.32 मीटर के थ्रो के साथ एरिया रिकॉर्ड भी बनाया।