पेरिस। Paris Paralympics 2024 खेलों में मेडल इवेंट का आज पहला दिन है। भारतीय खिलाड़ी भी आज से ही एक्शन में दिखाई देंगे। हाल ही में समाप्त हुए पेरिस ओलंपिक में भारत ने 6 पदक जीते थे। वहीं पैरालंपिक खेलों में भारतीय फैंस को खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। पहले दिन भारत की तरफ से सरिता और शीतल देवी महिला कंपाउंड ओपन वर्ग में खेलेंगी। वहीं बैडमिंटन में कृष्णा नागर एसएच6 वर्ग में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा हरविंदर सिंह पुरुषों के रिकर्व रैंकिंग राउंड में एक्शन में दिखाई देंगे। इस बार भारत की तरफ से पैरालंपिक में अब तक का सबसे बड़ा पैरा एथलीटों का दल गया है।
The day
is finally HERE!!
The #ParisParalympics2024 DAY
schedule is OUT
Check out #TeamIndia‘s events scheduled for the
st day & let’s get behind the Indian contingent and #Cheer4Bharat
with us
pic.twitter.com/2k8igtXqRZ
— SAI Media (@Media_SAI) August 28, 2024
पैरा ताइक्वांडो के इवेंट में भारत की तंवर महिलाओं के K44-47 किग्रा राउंड ऑफ 16 में तुर्की की नूरसिहान एकिनसी से भिड़ेंगी। वहीं Paris Paralympics 2024 के पहले दिन के अंत में पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी पलक कोहली और सुहास यतिराज का मिश्रित युगल ग्रुप-स्टेज मैच में फ्रांस के लुकास मजूर-फॉस्टिन नोएल के साथ मुकाबला होगा।
Paris Paralympics 2024 का शानदार आगाज, तिरंगे के साथ उतरा भारतीय दल, पदकों की दौड़ आज से
Paris Paralympics 2024 में भारत के पहले दिन का शेड्यूल
पैरा बैडमिंटन
मिश्रित युगल SL3-SU5 ग्रुप स्टेज मैच, नितेश कुमार-थुलसिमाथी मुरुगेसन बनाम सुहास यथिराज-पलक कोहली। (भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे)
पुरुष एकल SL4 ग्रुप स्टेज मैच, सुहास यथिराज बनाम इंडोनेशिया के हिकमत रामदानी। (भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे)
मिश्रित युगल SH6 ग्रुप स्टेज मैच, शिवराजन सोलाईमलाई-निथ्या श्री सिवान बनाम यूएसए के माइल्स क्रेजवेस्की-जयसी साइमन। (भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे)
महिला एकल SL3 ग्रुप स्टेज मैच में मनदीप कौर बनाम एनियोला बोलाजी। (भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे)
महिला एकल SL3 ग्रुप स्टेज मैच में मानसी जोशी बनाम कोनिता स्याकुरोह। (भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे)
पुरुष एकल SL4 ग्रुप स्टेज मैच में सुकांत कदम बनाम मोहम्मद अमीन बुरहानुद्दीन। (भारतीय समयानुसार दोपहर 2:40 बजे)
पुरुष एकल SL4 ग्रुप मैच में तरुण ढिल्लों बनाम रोजेरियो डी ओलिवेरा। (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:20 बजे)
पुरुष एकल SL3 ग्रुप स्टेज मैच में नितेश कुमार बनाम मनोज सरकार । (भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे)
महिला एकल SL4 ग्रुप स्टेज मैच में पलक कोहली बनाम फ्रांस की मिलेना सुरेउ। (भारतीय समयानुसार शाम 4:40 बजे)
महिला एकल SU5 ग्रुप स्टेज मैच, तुलसीमथी मुरुगेसन बनाम इटली की रोजा डे मार्को । (भारतीय समयानुसार शाम 5:20 बजे)
महिला एकल SU5 ग्रुप स्टेज मैच, मनीषा रामदास बनाम फ्रांस की मौड लेफोर्ट। (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे)
पुरुष एकल SH6 ग्रुप स्टेज मैच, शिवराजन सोलामलाई बनाम इंडोनेशिया के सुभान। (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे)
महिला एकल SH6 ग्रुप स्टेज मैच में नित्या श्री सिवान बनाम जेसी साइमन। (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे)
मिक्सड डबल्स SL3-SU5 ग्रुप स्टेज मैच में नितेश कुमार-थुलसिमाथी मुरुगेसन बनाम हिकमत रामदानी-लीनी ओक्टिला। (भारतीय समयानुसार रात 10:10 बजे)
मिक्सड डबल्स SL3-SU5 ग्रुप स्टेज मैच में पलक कोहली-सुहास यथिराज बनाम फ्रांस के लुकास मजूर-फॉस्टिन नोएल। (भारतीय समयानुसार रात 10:50 बजे)
Asian Champions Trophy : भारतीय हॉकी टीम का नया मिशन, चीन से पहली भिड़ंत
Paris Paralympics 2024 : पैरा ताइक्वांडो
– महिलाओं के K44-47 किग्रा राउंड ऑफ 16 में अरुणा तंवर बनाम नूरसिहान एकिनसी। (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे) (पदक मैच रात 10:40 बजे शुरू होंगे)।
पैरा साइकिलिंग
ज्योति गडेरिया, महिला C1-3 3000 मीटर व्यक्तिगत पर्स्यूट क्वालिफिकेशन। (भारतीय समयानुसार शाम 4:25 बजे) (पदक मैच रात 10:40 बजे शुरू होंगे)।
पैरा आर्चरी
शीतल देवी और सरिता महिला व्यक्तिगत कंपाउंड रैंकिंग राउंड में। (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे)
हरविंदर सिंह पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व रैंकिंग राउंड में। (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे)
पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड रैंकिंग राउंड में राकेश कुमार और श्याम सुंदर स्वामी। (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
महिला व्यक्तिगत रिकर्व रैंकिंग राउंड में पूजा। (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)