Paris 2024 Olympics: मनु भाकर ने जीता ब्रॉन्ज, शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला

1279
Advertisement

पेरिस। Paris 2024 Olympics में भारतीय शूटर मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। मनु ओलंपिक के इतिहास में शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। मनु सिल्वर मेडल जीतने से सिर्फ 0.1 पॉइंट्स से चूक गईं।

2021 के टोक्यो ओलंपिक में मनु की पिस्टल खराब हो गई। 20 मिनट तक वे निशाना नहीं लगा पाईं। पिस्टल ठीक हुई, तब भी मनु सिर्फ 14 शॉट लगा पाईं और फाइनल की रेस से बाहर हो गईं थीं। मनु निराश थीं लेकिन उन्होंने वापसी की और पेरिस ओलिंपिक्स में भारत को मेडल दिलाया।

भारत का Paris 2024 Olympics में दूसरे दिन (28 जुलाई) का शेड्यूल

बैडमिंटन

महिला एकल (ग्रुप चरण): पीवी सिंधु बनाम एफएन अब्दुल रज्जाक (मालदीव), दोपहर 12:50 बजे से
पुरुष एकल (ग्रुप चरण): एचएस प्रणय बनाम फैबियान रोथ (जर्मनी), रात आठ बजे

निशानेबाजी

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन: इलावेनिल वलारिवन, दोपहर 12.45 बजे
पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन: संदीप सिंह और अर्जुन बाबूता, दोपहर 2.45 बजे
महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल: मनु भाकर, दोपहर 3.30 बजे

नौकायन

पुरुष एकल स्कल (रेपेचेज दो): बलराज पंवार, दोपहर 1.18 बजे

Paris Olympics Live: शूटिंग में भाकर, बैडमिंटन में लक्ष्य, टीटी में हरमीत जीते

टेबल टेनिस

महिला एकल (दूसरा दौर): श्रीजा अकुला बनाम क्रिस्टीना कालबर्ग (स्वीडन) – दोपहर 12.15 बजे से
महिला एकल (दूसरा दौर): मनिका बत्रा बनाम अन्ना हर्से (ग्रेट ब्रिटेन) – दोपहर 12.15 बजे से
पुरुष एकल (दूसरा दौर): शरथ कमल बनाम डेनी कोजुल (स्लोवेनिया) – दोपहर 3.00 बजे से

तैराकी

पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक (हीट 2): श्रीहरि नटराज – दोपहर 3.16 बजे
महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल (हीट 1): धीनिधि देसिंगु – दोपहर 3.30 बजे

तीरंदाजी

महिला टीम (क्वार्टर फाइनल): भारत (अंकिता भक्त, भजन कौर,दीपिका कुमारी) vs फ्रांस/नीदरलैंड – शाम 5.45 बजे
महिला टीम (सेमीफाइनल): शाम 7.17 बजे से
महिला टीम (पदक चरण के मैच): रात 8.18 बजे से

Share this…