Para Swimmer Satyendra Singh ने बनाया ये रिकॉर्ड

0
438

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के इंटरनेशनल पैरा स्विमर सत्येंद्र सिंह लोहिया (Para Swimmer Satyendra Singh Lohia) ने फिर एक रिकॉर्ड बनाया है। सत्येंद्र ने अपनी टीम के साथ अरब सागर में धरमतर जेट्टी से गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई तक 36 कि.मी. की दूरी तैरकर 10 घंटे 3 मिनट में तय कर ली। खुद सत्येंद्र ने ये जानकारी देते हुए सबको धन्यवाद दिया है। ये भारत में समंदर की सबसे मुश्किल चैनल मानी जाती है, लेकिन सत्येंद्र और उनके साथियों ने यह कमाल कर दिखाया है।

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में भारत के इन 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर रहेगी निगाहें

इंग्लिश चैनल पार कर चुके हैं Satyendra

Para Swimmer Satyendra Singh Lohia इससे पहले दुनिया की सबसे मुश्किल चैनल मानी जाने वाली इंग्लिश चैनल पार कर चुके हैं। भिंड के इस पैरा स्विमर के नाम उपलब्धियों की लंबी सूची है। उन्होंने आज ये सफलता हासिल करने के बाद संदेश दिया कि विकलांगता शारीरिक नहीं होती बल्कि कुछ लोगों की बुरी सोच है।

IPL 2022: ब्रावो की IPL में वापसी पक्की लेकिन क्रिस गेल पर सस्पेंस बरकरार

“विकलांगता शारीरिक नहीं है, यह केवल एक व्यक्ति का बुरा रवैया है”

सत्येंद्र ने अपनी इस उपलब्धि के लिए लिखा- मैंने आज अपनी टीम के साथ अरब सागर में धर्मतर से लेकर मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया तक 36 किमी की दूरी पार कर ली। इसमें 10 घंटे, 03 मिनट का समय लगा। इस चुनौती को भारत में खुले पानी में तैरने का सबसे साहसिक प्रयास माना जाता है। अरब महासागर का यह हिस्सा विशेष रूप से शार्क से भरा हुआ है, इसलिए तैराकों के लिए चैनल पार करना अधिक साहसी और कठिन हो जाता है। इस चुनौती के माध्यम से हमारी टीम यह संदेश देना चाहती है कि “विकलांगता शारीरिक नहीं है, यह केवल एक व्यक्ति का बुरा रवैया है।”

FIH Men’s Hockey Junior World Cup की शुरुआत कल से, फ्रांस से होगा भारत का पहला मुकाबला 

ये कमाल भी कर चुके हैं सत्येंद्र 

Para Swimmer Satyendra Singh Lohia इससे पहले कैटलीना चैनल को 11 घण्टे 34 मिनट मे पार करने का भी कमाल कर चुके हैं। सत्येंद्र अपनी टीम के साथ इस चैनल को पार करने वाले पहले एशियाई तैराक भी हैं। उन्होंने साल 2018 में इग्लैंड में स्थित इंग्लिश चैनल को 12 घण्टे 24 मिनट में तैरकर एशियाई लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया था। सत्येंद्र लोहिया की आज की सफलता के इस सफर में उनके तीन साथी रिमो साहा कोलकाता, एल्विश हजारिका असम और गणेश शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here