Home sports Gran Canaria Sailing Championship में नेत्रा कुमानन ने जीता गोल्ड

Gran Canaria Sailing Championship में नेत्रा कुमानन ने जीता गोल्ड

0

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली नाविक नेत्रा कुमानन ने स्पेन में एक नौकायान प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। यूरोपीय क्षेत्रीय ओपन प्रतियोगिताओं में से एक ग्रैन कैनारिया सेलिंग चैम्पियनशिप (Gran Canaria Sailing Championship) की लेजर रेडियल स्पर्धा में उन्होंने यह स्वर्ण पदक जीता। ऐसा कर उन्होंने इतिहास रच दिया है।

PAK vs AUS: आज ये बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं Babar Azam

SAI ने नेत्रा को दी बधाई

24 साल की नेत्रा ने पिछले हफ्ते ग्रैन कैनारिया में ILCA-6 प्रतियोगिता की छह में से पहली तीन दौड़ में पहला स्थान हासिल कर कुल 10 नेट अंक हासिल किए थे। इस जीत के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने नेत्रा को बधाई दी है। साइ ने ट्वीट कर कहा- सेलर नेत्रा कुमानन ने लेजर रेडियल मे गोल्ड मेडल जीता। जीत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं।

Pramod Bhagat ‘वर्ष के सर्वश्रेष्ठपुरुष पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी’ के लिए नामित

दूसरे और स्थान पर रहीं बेनेयटो लांचो और मार्टिना रेनो काचो

नेत्रा ने तीन रेस में जीत दर्ज और बाकी दो रेस में तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता में तीन देशों के 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें से तीन ओलंपियन भी थे। यानी वह खिलाड़ी जो ओलंपिक में भी खेल चुके हैं। नेत्रा के अलावा स्पेन की बेनेयटो लांचो और मार्टिना रेनो काचो क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

FIH Men’s Junior World Cup : भारतीय हॉकी टीम के कप्तान बने Vivek Sagar, 24 नवंबर से शूरू होगा टूर्नामेंट

नेत्रा ने टोक्यो ओलंपिक में किया था डेब्यू

नेत्रा ने जुलाई-अगस्त में हुए टोक्यो ओलंपिक में डेब्यू किया था। उन्होंने लेजर रेडियल क्लास इवेंट में हिस्सा लिया था और अपने पहले ही ओलंपिक में 44 प्रतिभागियों में 35वें स्थान पर रही थीं।

FIH Men’s Junior World Cup : भारतीय हॉकी टीम के कप्तान बने Vivek Sagar

24 नवंबर से शुरू होने वाले एफआईएच पुरुष जूनियर विश्व कप ( FIH Men’s Junior World Cup) के लिए विवके सागर (Vivek Sagar) को भारतीय हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version