Home sports Neeraj Chopra ने जीती दोहा डायमंड लीग, विश्व चैंपियन को दी मात

Neeraj Chopra ने जीती दोहा डायमंड लीग, विश्व चैंपियन को दी मात

0
Neeraj Chopra wins and aces yet again men's javelin throw event at Doha Diamond League meet

दोहा। Neeraj Chopra: भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर दोहा डायमंड लीग में भारत का परचम फहरा दिया है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए डायमंड लीग 2023 में जीत के साथ शुरुआत की है। नीरज ने पहले प्रयास में ही 88.67 मीटर का भाला फेंका है। जैकब वडलेज्ज दूसरे स्थान पर रहे हैं। वहीं, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स तीसरे स्थान पर रहे हैं।

IPL 2023: आज महामुकाबले से वीकेंड की शुरूआत, रोहित सेना से टकराएंगे धोनी के धुरंधर

नीरज चोपड़ा ने जीत के साथ की शुरुआत

दोहा में हो रहा ये टूर्नामेंट डायमंड लीग सीरीज का पहला सीजन है। इसका समापन सितंबर में होगा। Neeraj Chopra ने अपने पहले ही प्रयास में 88.67 मीटर का थ्रो फेंका। वहीं, दूसरे राउंड में 86.04 मीटर, तीसरे राउंड में 85.47 मीटर, चौथा राउंड में उन पर फाउल हो गया। पांचवें राउंड में 84.37 मीटर, छठे राउंड में 86.52 मीटर का थ्रो फेंका है। उन्होंने पहले राउंड के बाद से ही बढ़त ले ली थी।

IPL 2023: पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुँची Gujrat Titans, राजस्थान को 9 विकेट दी करारी शिकस्त

आखिर तक बनाए रखी बढ़त

दोहा में कतर स्पोर्ट्स क्लब में होने वाले इवेंट में Neeraj Chopra का मुकाबला टूर्नामेंट में टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता जैकब वडलेज्च, विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स, यूरोपीय चैंपियन जूलियन वेबर और पूर्व ओलंपिक चैंपियन केशोर्न वाल्कोट से था। ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज ने पहले राउंड में ही 88.67 मीटर का थ्रो फेंका था। उन्होंने आखिर तक बढ़त बनाए रखी और वह विजय साबित हुए।

IPL 2023 से बाहर हुए केएल राहुल, WTC Final खेलने पर भी संशय!

पिछले साल के विजेता रहे तीसरे स्थान पर

बता दें कि रजत पदक विजेता चेक गणराज्य के जैकब वडलेज्च ने 88.63 मीटर का थ्रो फेंका। वह दूसरे स्थान पर रहे। वह Neeraj Chopra से चार सेंटीमीटर पीछे रह गए। वाडलेज्च ने टोक्यो ओलंपिक में भी रजत पदक जीता था। उन्होंने पिछले साल दोहा डायमंड लीग में भी 90.88 मीटर भाला फेंककर रजत पदक जीता था। वहीं, मौजूदा विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स, जिन्होंने पिछले साल यहां 93.07 मीटर थ्रो के साथ इवेंट जीता था, वह इस बार 85.88 मीटर तक भाला फेंक सके और तीसरे स्थान पर रहे।

IPL 2023 में भी जारी है इस खिलाड़ी का फ्लॉप शो, अब खतरे में करियर

फ्रांस में अपने खिताब को डिफेंड करने की चाहत

भारतीय भाला फेंक एथलीट एशियाई खेलों के भी मौजूदा चैंपियन हैं। उन्होंने इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित 2018 एशियाई खेल में गोल्ड मेडल जीता था। वे इस साल 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियाई खेलों में अपने खिताब को डिफेंड करना चाहेंगे। Neeraj Chopra ने पिछले साल यूएसए के यूजीन में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था और 19 से 27 अगस्त तक हंगरी के बुडापेस्ट में होने वाली 2023 संस्करण में एक बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।

Wrestler Protest के समर्थन में उठाई आवाज, न्याय नहीं मिलने तक संघर्ष- डॉ. कृष्णा पूनिया

दोहा डायमंड लीग में टॉप तीन स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी

नीरज चोपड़ा: 88.67 मी.

जैकब वडलेज्च: 88.63 मी.

एंडरसन पीटर्स: 85.88 मी

IPL 2023: मोहाली में चमके Surya, लेकिन रह गया इस बात का मलाल

नीरज के छह राउंड

88.67 मीटर

86.04 मीटर

85.47 मीटर

फाउल

84.37 मीटर

86.52 मीटर

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version