Laureus World Sports Awards के लिए नीरज चोपड़ा नामित

0
454

नई दिल्ली। भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत भारत का नाम रोशन किया। अब उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीरज का नाम साल से सबसे बड़े खेल अवॉर्ड लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स (Laureus World Sports Awards) के लिए नॉमिनेट किया गया है। वह भारत की ओर से इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड पाने के लिए नामिनेशन पाने वाले महज तीसरे भारतीय हैं।

U-19 World Cup का दूसरा सेमीफाइनल आज, आमने-सामने होंगे भारत और ऑस्ट्रेलिया

साई ने दी इस बात की जानकारी 

भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा 2 फरवरी को इस बात की जानकारी दी गई। साई के ट्विटर हैंडल पर नीरज के इस साल इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने की बात उनके तमाम फैंस के साथ साझा की गई। इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने वाले नीरज भारत के तीसरे खिलाड़ी हैं। भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को इससे पहले इस सम्मान के लिए नामित किया गया था। वहीं साल 2009 में महिला पहलवान विनेश फोगाट को भी नॉमिनेशन मिला था।

Pro Kabaddi League : आज दो मैच, पटना पायरेट्स और यूपी योद्धाओं के बीच कड़ी टक्कर

ये खिलाड़ी भी इस पुरस्कार की दौड़ में 

चोपड़ा के साथ ‘ब्रेकथ्रू पुरस्कार ‘के लिये  ब्रिटेन की टेनिस स्टार एम्मा राडूकानू शामिल है जिन्होंने 18 वर्ष की उम्र में अमेरिकी ओपन खिताब जीता। वहीं अमेरिकी ओपन जीतने वाले रूस के दानिल मेदवेदेव, एफसी बार्सीलोना के फुटबॉलर पेड्री, त्रिकूद में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले यूलिमार रोजास और टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता तैराक एरियार्ने टिटमस को भी नामांकन मिला है।

Pro Kabbadi League : गुजरात ने बंगाल को दी शिकस्त

क्या है लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स

Laureus World Sports Awards हर साल दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है। इसे पूरे साल खेल जगह में असाधारण प्रदर्शन कर उपलब्धियों को हासिल करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया जाता है। इस अवार्ड की शुरुआत साल 1999 में लॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड फाउंडेशन के संस्थापक डेमलर और रिकेमॉन्ट द्वारा की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here