Neeraj Chopra : नीरज चोपड़ा ने तोड़ा Tokyo का रिकॉर्ड, बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड

0
254
Neeraj Chopra breaks Tokyo Olympics record, sets new national record sports breaking news today

नई दिल्ली। Neeraj Chopra : टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मैडलिस्ट जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में बनाए अपने ही रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। नीरज ने फिनलैंड में पावो नुरमी गेम्स में मंगलवार को अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। चोपड़ा ने खेल के दौरान यहां 89.30 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो का प्रदर्शन किया। इसके साथ उन्होंने नया नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए रजत पदक जीता। इससे पहले, नीरज ने टोक्यो ओलपिक के दौरान 87.58 मीटर का थ्रो कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।

Khelo India Youth Games : खिलाड़ियों को करोड़ 6.52 करोड़ की पॉकेट मनी देगा साई

Aus vs SL 1st ODI: मैक्सवेल के दम पर जीती Australia, श्रीलंका को 2 विकेट से हराया

टोक्यो में गोल्ड मैडल जीतने के बाद जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) का यह पहला टूर्नामेंट था। टूर्नामेंट में पूर्व चैंपियन जोहानेस वेटर और वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स भी शामिल हैं। पीटर्स ने हाल ही में अपना पर्सनल बेस्ट सुधारा था और डायमंड लीग में 93.07 मीटर जैवलिन थ्रो किया था। नुर्मी गेम्स 1957 से फिनलैंड के सबसे बड़े ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में से एक है। यह वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर मीट का भी हिस्सा है।

IND vs SA 3rd T-20: लगातार 7 हार के बाद टीम India की जोरदार वापसी, अफ्रीका को 48 से हराया

Asian Cup 2023: भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार किया क्वालिफाई

नीरज ने जीता रजत पदक

Neeraj Chopra का यह 10 महीने के बाद पहला टूर्नामेंट था और उन्होंने दूसरे ही प्रयास में 89.30 मीटर का अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। नीरज ने पहले ही प्रयास में 86.92 मीटर थ्रो किया था। नीरज के अगले तीन थ्रो अमान्य हुए। नीरज ने अपने आखिरी प्रयास में 85.85 मीटर का थ्रो किया। नीरज ने टूर्नामेंट में अपना नेशनल रिकॉर्ड भले ही तोड़ दिया लेकिन उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

Indonesia Open 2022: पीवी सिंधु और साई प्रणीत पहले ही दौर में हारकर बाहर

फिनलैंड के ओलिवियर हेलांडेर ने 89.93 मीटर के थ्रो के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। नीरज चोपड़ा ने इससे पहले 88.07 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड पिछले साल मार्च में पटियाला में बनाया था। उन्होंने 7 अगस्त, 2021 को 87.58 मीटर के थ्रो के साथ टोक्यो ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here