National Sports Day: खेल दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई, दिया खास वीडियो संदेश

0
146
National Sports Day PM Modi congratulates on Sports Day, have a special video message

नई दिल्ली। National Sports Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को उनकी 117वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। मेजय ध्यानचंद के जन्मदिवस को हर वर्ष खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर पीएम ने एक विशेष वीडियो संदेश जारी किया।

IND vs PAK : इन खिलाड़ियों ने निकाला पाक का दम, भारत की जीत में निभाई अहम भूमिका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों और खिलाड़ियों को वीडियो द्वारा एक खास संदेश देकर शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने लिखा- मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) की हार्दिक बधाई। हाल के वर्ष खेलों के लिए बहुत अच्छे रहे हैं। यह सिलसिला आगे भी जारी रहे। खेल पूरे भारत में लोकप्रियता हासिल करते रहें। हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को यूपी के प्रयागराज में हुआ था।

ध्यानचंद ने शानदार खेल की बदौलत भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 1928, 1932 और 1936 ओलंपिक में तीन स्वर्ण जीते थे। उन्होंने 1936 के बर्लिन ओलंपिक फाइनल में जर्मनी पर भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारत ने उस मैच में जर्मनी को 8-1 से हराया था। ध्यानचंद ने उस मैच में 3 गोल दागे थे। मेजर ध्यानचंद ने अपने 22 साल लंबे करियर में 400 से अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल किए। अपने पूरे करियर में उन्होंने लगभग हजार गोल दागे।

Rohit Sharma फिर बने टी20 इंटरनेशनल मैचों के सरताज, गुप्टिल को छोड़ा पीछे

25 से अधिक शहरों में ‘चैंपियन से मिलिए’

भारत में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) देश भर के सभी केन्द्रों में विभिन्न खेल गतिविधियों के साथ खेल दिवस (National Sports Day) मनाया जा रहा है। इसके तहत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देश भर के 26 स्कूलों में चैंपियन से मिलिए पहल का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) एवं वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता निकहत जरीन, पैरालिंपिक एवं राष्ट्रमंडल खेल में पदक विजेता भावना पटेल, टोक्यो ओलंपिक एवं राष्ट्रमंडल खेल में पदक विजेता मनप्रीत सिंह जैसे कुछ प्रमुख एथलीट इस पहल का हिस्सा होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here