National Games 2022: पहले ही दिन टूटे 9 खेलों के रिकॉर्ड..आज दांव पर कई स्वर्ण

0
293
national games 2022 updates 9 record break day 1 athletics sports live

 गांधीनगर। National Games 2022: 36वें राष्ट्रीय खेलों के पहले दिन ही शुक्रवार को 9 रिकॉर्ड टूटे। National Games 2022 के पहले दिन सुर्खियां एथलेटिक्स एरेना ने बटोरी जहां नौ नए रिकॉर्ड बने। मजदूर की बेटी मुनीता प्रजापति (Munita Prajapati) (उत्तर प्रदेश) और 17 वर्षीय परवेज खान (Parvez Khan) (सेना) ने अपनी प्रतिभा से सभी को मात दे दी। मुनीता ने महिलाओं की 20 किमी पैदल दूरी में 1 घंटा 38 मिनट 20 सेकंड का समय लेकर इस खेल का पहला रिकॉर्ड बनाया। परवेज खान ने पुरुषों की 1500 मीटर में प्रसिद्ध बहादुर प्रसाद के 28 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उन्होंने 3 मिनट 40.89 सेकेंड के समय से अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय से लगभग दो सेकंड कम लिया और स्वर्ण पदक जीता।

वहीं 2018 एशियाई खेलों की डिकैथलॉन चैंपियन स्वप्ना बर्मन ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 1.83 मीटर के प्रयास से महिलाओं की ऊंची कूद स्पर्धा का खिताब जीता। जबकि प्रवीण चित्रावेल (तमिलनाडु) ने शीर्ष खिलाडिय़ों की गैरमौजूदगी में 16.68 मीटर के रिकॉर्ड प्रयास से त्रिकूद में स्वर्ण पदक जीता।

Women’s Asia Cup: आज से शुरू होगा भारतीय महिला टीम का अभियान, पहला मुकाबला श्रीलंका से

National Games 2022 में पुरुषों के हैमर थ्रो में दमनीत सिंह (पंजाब) और महिलाओं के शॉट पुट में किरण बलियान (उत्तर प्रदेश) ने भी रिकॉर्ड बनाए। पुरुषों के 100 मीटर सेमीफाइनल में, अमलान बोरगोहेन (असम) ने 2015 में तिरुवनंतपुरम में हरियाणा के धर्मबीर सिंह द्वारा 10.45 सेकंड में बनाए गए राष्ट्रीय खेलों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। इसके अलावा भवानी देवी (तमिलनाडु) ने राष्ट्रीय खेलों में महिलाओं की सेबर स्पर्धा में स्वर्ण पदक की हैट्रिक पूरी की।

इस बीच, दिव्या काकरन (उत्तर प्रदेश) ने कुश्ती प्रतियोगिता के पहले दिन दांव पर लगे सभी छह स्वर्ण पदकों पर हरियाणा के क्लीन स्वीप को रोक दिया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में हरियाणा की रीतिका, रोहिणी सत्य शिवानी (तेलंगाना) और रानी (हिमाचल प्रदेश)को हराकर महिलाओं का 76 किग्रा वर्ग का खिताब जीता।

PAK vs ENG: बाबर की पारी को सॉल्ट ने रौंदा..अब सीरीज 3-3 से बराबरी पर

इन खिलाड़ियों ने बनाए नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड

एशियाई खेल 2018 की डेकाथलन चैंपियन स्वप्ना बर्मन ने यहां मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए National Games 2022 में 1.83 मीटर के प्रयास से महिलाओं की ऊंची कूद स्पर्धा का खिताब जीता। जबकि, प्रवीण चित्रावेल (तमिलनाडु) ने शीर्ष खिलाडिय़ों की गैरमौजूदगी में 16.68 मीटर के रिकॉर्ड प्रयास से त्रिकूद में स्वर्ण पदक जीता। पुरुषों की तार गोला फेंक स्पर्धा में दमनीत सिंह (पंजाब) और महिलाओं की गोला फेंक स्पर्धा में किरण बलियान (उत्तर प्रदेश) ने भी नए रिकॉर्ड बनाए।

Roger Federer: कोहली के वीडियो संदेश पर भावुक हुए फेडरर..किया भारत आने का वादा

अमलान बोरगोहेन ने धर्मबीर सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ा

National Games 2022 में पुरुषों के 100 मीटर सेमीफाइनल में अमलान बोरगोहेन (असम) ने 2015 में तिरुवनंतपुरम में हरियाणा के धर्मबीर सिंह के राष्ट्रीय खेलों के 10.45 सेकेंड के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अच्छी फॉर्म में चल रहे बोरगोहेन ने 10.28 सेकेंड का समय लिया। वह 2016 में अमय कुमार मलिक के राष्ट्रीय रिकॉर्ड से 0.02 सेकेंड से पीछे रहे।

Casper Ruud: विश्व नं. 2 कैस्पर रूड ने ATP Finals के लिए किया क्वालिफाई

भवानी देवी ने स्वर्ण पदक की हैट्रिक पूरी की

गुजरात की नेटबॉल पुरुष टीम ने National Games 2022 में पांचवां पदक जीता जब तकनीकी समिति ने उन्हें कांस्य पदक दिया। कांस्य पदक के प्ले ऑफ के टाई रहने के बाद दिल्ली को भी कांस्य पदक मिला। अंकिता रैना की मौजूदगी में गुजरात की महिला टीम ने कर्नाटक पर 2-0 की आसान जीत के साथ टेनिस फाइनल में जगह बनाई। वे शनिवार को महाराष्ट्र के खिलाफ स्वर्ण पदक के मैच में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेंगे। भवानी देवी (तमिलनाडु) ने महिलाओं की सेबर स्पर्धा में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक की हैट्रिक पूरी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here