National Games 2022 में ‘स्वर्णिम सेना’, जम्मू कश्मीर और लद्दाख को पहला गोल्ड

0
276
National Games 2022 Services Tops Medal Tally, first gold to Jammu and Kashmir and Ladakh

गांधीनगर। National Games 2022 में सर्विसेज एक बार फिर सबसे सफल साबित हुई है। मंगलवार को तीन और स्वर्ण हासिल करने के बाद सर्विसेज के कुल पदकों की संख्या 120 हो गई। इसमें 56 स्वर्ण, 34 रजत और 30 कांस्य पदक हैं। ऐसे में सर्विसेज राष्ट्रीय खेलों में लगातार चौथी बार चैंपियन टीम के रूप में राजा भालेंद्र सिंह ट्रॉफी जीतने के करीब पहुंच गया।

Badminton Rankings: करियर की बेस्ट रैंकिंग पर पहुंचे स्टार शटलर लक्ष्य सेन

आज National Games 2022 का आखिरी दिन है। महाराष्ट्र और हरियाणा दूसरे स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, जबकि कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल भी पदक तालिका में शीर्ष स्थानों पर अपना दावा मजबूत करने की कोशिश कर रहे है। फिलहाल महाराष्ट्र 38 स्वर्ण के साथ कुल 138 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर है तो हरियाणा ने कुल 106 पदक जीते है जिनमें 34 स्वर्ण पदक है।

U-17 FIFA WC: पहले मैच में भारत को यूएस ने दी 8-0 से करारी शिकस्त

जम्मू कश्मीर और लद्दाख ने जीते पहले गोल्ड

National Games 2022 में पदकों की इस दौड़ के बीच केन्द्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अपने-अपने पहले स्वर्ण पदक विजेता मिले। जम्मू कश्मीर के लिए अभिषेक जामवाल ने वुशु में पीला तमगा हासिल किया तो वहीं लद्दाख के लिए ओवैस सरवर अहेंगर ने यह खिताब जीता।

Syed Mushtaq Ali Trophy 2022: मध्यप्रदेश से हारी राजस्थान, वेंकटेश का ऑलराउंडर प्रदर्शन

हॉकी में हरियाणा की महिलाएं जीती, पुरुषों में कर्नाटक को स्वर्ण

हरियाणा ने National Games 2022 महिला हॉकी के फाइनल में अनुभवी रानी रामपाल के गोल से पंजाब को 1-0 से हराया। हॉकी में पुरुषों का स्वर्ण पदक कर्नाटक ने जीता। कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया फाइनल नियमित समय में 2-2 की बराबरी पर छूटा। मैच का परिणाम पेनल्टी शूटआउट से निकला। मेजबान गुजरात ने 47 पदक (13 स्वर्ण, 15 रजत और 19 कांस्य) जीतकर राष्ट्रीय खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है।

IND vs SA: 19 ओवर में वनडे जीता भारत, दक्षिण अफ्रीका को सीरीज में 2-1 से मात

महिलाओं की सॉफ्टबॉल स्पर्धा का स्वर्ण पंजाब को

National Games 2022 में महिलाओं की सॉफ्टबॉल स्पर्धा का स्वर्ण पंजाब के नाम रहा। टीम ने फाइनल में केरल को 6-2 से शिकस्त दी। टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता मोहम्मद हुसामुद्दीन तथा जैस्मिन लंबोरिया अपने भार वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। इसके अलावा सेना के हैवीवेट मुक्केबाज संजीत, पंजाब की सिमरनजीत कौर और मनदीप कौर, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता हरियाणा के अंकित शर्मा और मीनाक्षी ने भी फाइनल में जगह बनाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here