National Games 2022: मनरेगा मजदूर ने पैदल चाल में बनाया नेशनल रिकॉर्ड

0
338
National Games 2022: MNREGA laborer sets national record on foot latest sports news in hindi

35 किमी पैदल चाल में राम बाबू ने दो घंटे 36 मिनट और 34 सेकेंड के समय के साथ खिताब जीता

गांधीनगर। National Games 2022: कोविडकाल में आर्थिक संकट के कारण मनरेगा में मजदूरी कर पेट पालने वाले उत्तर प्रदेश के राम बाबू (Ram Baabu) ने राष्ट्रीय खेलों में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरुषों की 35 किमी पैदल चाल में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीत लिया। राम बाबू ने दो घंटे 36 मिनट और 34 सेकेंड के समय के साथ खिताब जीता। उन्होंने दो घंटे 40 मिनट और 16 सेकेंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा जो हरियाणा के जुनैद खान (Junaid Khan) के नाम था। जुनैद मंगलवार को दो घंटे 40 मिनट और 51 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

Legends League 2022: आज जयपुर में पूर्व क्रिकेटरों का जलवा.. खेला जाएगा लीजेंड्स लीग का ग्रैंड फिनाले

भारोत्तोलन में पूर्णिमा पांडे ने 215 किलो वजन उठाकर जीता स्वर्ण

National Games 2022 के भारोत्तोलन प्रतिस्पर्धा में उत्तर प्रदेश की पूर्णिमा पांडे (Poornima Pandey) ने महिलाओं के +87 किग्रा वर्ग में पीठ में जकड़न के बावजूद स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में छठे स्थान पर रहने वाली पूर्णिमा ने स्नैच में 95 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 120 किग्रा के साथ कुल 215 किग्रा वजन उठाया। इधर, महाराष्ट्र की ऋचा चोरडिया (Richa Chordiya) और संयुक्ता काले (Sanyukta Kaale) ने वडोदरा में समा इंडोर खेल परिसर में लयबद्ध जिम्नास्टिक में शीर्ष स्थान हासिल किया। ठाणे की संयुक्ता ने 26.05 अंकों के साथ हूप स्पर्धाओं में शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि ऋचा ने गेंद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 25.30 अंक हासिल किए।

FIH Rising Star: भारत की मुमताज बनीं राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर..एफआईएच ने दिया खिताब

खो-खो में महाराष्ट्र को दोहरी स्वर्णिम सफलता

National Games 2022 में महाराष्ट्र ने खो-खो में दोहरी स्वर्णिम सफलता हासिल की। महाराष्ट्र के पुरुषों ने केरल को 30-26 से हराया। महिला टीम ने इससे पहले ओडिशा को 18-16 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। तैराकी में गुजरात की प्रमुख तैराक माना पटेल (Mana Patel) ने पिछले दो दिनों से रिले में तैराकी के बाद व्यक्तिगत स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। वह 200 मीटर बैकस्ट्रोक (दो मिनट और 24.05 सेकेंड) और 50 मीटर फंीस्टाइल दोनों में शुरुआती दौर (हीट) में शीर्ष पर रहीं। माना पटेल ने फ्री स्टाइल स्प्रिंट में राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 26.60 सेकंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 2015 में अदिति धूमतकर के 26.90 सेकेंड के प्रदर्शन में सुधार किया।

IND vs SA: हल्के में ले लिया..आखिरी टी-20 में 49 रनों से हारा भारत

महिला बैडमिंटन में मालविका ने उन्नति हुड्डा को हराया

National Games 2022 में सूरत में बैडमिंटन स्पर्धाओं में शीर्ष वरीयता प्राप्त बाएं हाथ की मालविका बंसोड़ (Malvika Bansod) (महाराष्ट्र) ने महिला एकल के पहले दौर में उन्नति हुड्डा (Unnati Hudda) (हरियाणा) को 22-20, 21-13 से हराया। अपने पहले दौर के मैचों में जीत के बाद दूसरी वरीयता प्राप्त आकर्षी कश्यप (Aakarshi Kashyap) (छत्तीसगढ़) और स्थानीय खिलाड़ी तसनीम मीर (Tasneem Meer) क्वार्टर फाइनल में आमने सामने होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here