Sanjita Chanu पर NADA ने लगाया 4 साल का प्रतिबंध, पिछले साल डोप टेस्ट में हुई थी फेल

472
Advertisement

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों में 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय वैट्लिफ्टर Sanjita Chanu पर राष्ट्रीय एन्टी डोपिंग ऐजेन्सी(NADA) ने 4 साल का प्रतिबंध लगाया है। भारतीय वेटलिफ्टिंग महासंघ के प्रेसिडेंट सहदेव यादव ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। पिछले वर्ष आयोजित किए गए राष्ट्रमंडल खेलों में संजीता डोप परीक्षण में फेल हो गई थी। जिसके कारण उन्हें प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया था। 4 साल के प्रतिबंध लगने पर संजीता को बड़ा झटका लगा है।

IPL 2023: कोरोना पॉजिटिव हुए Akash Chopra, कुछ दिन के लिए कमेंट्री से रहेंगे दूर

गत वर्ष गुजरात में आयोजित किए गए राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान NADA द्वारा किये गए डोपिंग टेस्ट में Sanjita Chanu में अनाबोलिक स्टेरॉयड-ड्रोस्टानोलोन मेटाबोलाइट नामक ड्रग पाया गया था। जिसके चलते NADA ने संजीता को प्रतियोगिता से निकाल दिया था। संजीता द्वारा लिया गया ड्रग विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी(WADA) की निषिद्ध सूची में शामिल है। इस हादसे के बाद अब संजीता को राष्ट्रीय तथा विश्व स्तिरीय प्रतियोगिताओं से 4 साल के लिए बाहर कर दिया गया है।

PAK vs NZ: पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित

राष्ट्रमंडल खेलों में जीते 2 गोल्ड

मणिपुर के काकचिंग जिले की रहने वाली Sanjita Chanu ने 2014 में ग्लासगो में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेलों में वेटलिफ्टिंग के 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। जिसमें उन्होंने कुल 173 किलो वजन उठाया था। वहीं, 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भी संजीता ने 53 किग्रा श्रेणी में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता था।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply