Mountaineering: जयपुर के विवेक ने फहराया परचम, फतह की यूरोप की सबसे उंची चोटी माउंट एलब्रस

366
Mountaineering vivek jain reached highest mountain in Europe Mount Elbrus, latest sports update
Advertisement

जयपुर। Mountaineering: राजधानी के विवेक जैन ने राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद की सहायता से यूरोप की सबसे उंची चोटी मांउट एलब्रस पर कारगिल दिवस 26 जुलाई को भारतीय तिरंगा फहराया। रूस में स्थित यह चोटी 5642 मीटर की उंचाई पर है। डॉ. नीरज के पवन, शासन सचिव, युवा मामले एवं खेल विभाग एवं अध्यक्ष, राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद ने विवेक जैन की मदद की। विवेक जैन को खेल परिषद द्वारा आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई थी, जिससे इन्हे अपने अभियान को पूर्ण करने में सहायता मिले। जानकारी के अनुसार विवेक कश्मीर के पहलगांव में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मांउटेनियरिंग से टे्रनिंग ले चुके है।

RCA के खुद के स्टेडियम की राह खुली, 7 दिनों में फिर शुरू होगा चौंप में निर्माण कार्य

कश्मीर लद्दाख और हिमाचल की चोटियां फतह कर चुके है विवेक

विवेक ने बताया कि भारत में Mountaineering के पांच इंस्टीट्यूट है, जो सभी आर्मी के अंडर में कार्य करते है। विश्व में सात कन्टीनजेन्ट है। जिसमें हाईएस्ट चोटी पर तिरंगा झंडा फहराया। इस अभियान में 11 लोगों की टीम थी, जिसके वे एक सदस्य थे। माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले समीर पाथम इस दल को लेकर गये थे। इससे पहले विवेक ने कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश की चोटियों को फतह किया।री जांच की जिम्मेदारी दी गई है।

Share this…