Home sports Ministry of Sports का निर्णय : 7 राज्यों में खुलेंगे 143 खेलो...

Ministry of Sports का निर्णय : 7 राज्यों में खुलेंगे 143 खेलो इंडिया केंद्र

0

नई दिल्ली। Ministry of Sports ने खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए 14.30 करोड़ रुपए की लागत से 7 राज्यों में 143 खेलो इंडिया केंद्र खोलने का निर्णय किया है। ताकि इन प्रतिभाओं को एक प्लेटफॉर्म मिल सके। यह केंद्र महाराष्ट्र, मिजोरम, गोवा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक केंद्र में किसी एक खेल की सुविधाएं विकसित की जाएगी। वहां उस खेल से संबंधित सभी संसाधन उपलब्ध रहेंगे।

Cricket : विराट और रोहित ने की बबल में एंट्री, क्वारैंटाइन शुरू

भारत को 2028 ओलंपिक में शीर्ष दस देशों में शामिल करना लक्ष्य

खेल मंत्री किरन रिजिजू ने बयान में कहा, ‘भारत को 2028 ओलंपिक में शीर्ष दस देशों में शामिल करने का हमारा प्रयास है। इसे हासिल करने के लिए हमें खिलाड़ियों की उनकी छोटी उम्र में ही पहचान करने और उन्हें निखारने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा, ‘जिलास्तरीय खेलो इंडिया केंद्रों पर अच्छे प्रशिक्षकों और उपकरणों की मौजूदगी में मुझे विश्वास है कि हम सही समय पर सही खेल के लिए सही बच्चे ढूंढने में सफल रहेंगे।’

CORONA नियमों का किया उल्लंघन तो इस गेंदबाज को किया PSL से बाहर

खोले जा चुके हैं 217 केंद्र
खेल मंत्रालय ने जून 2020 में चार साल में 1 हजार खेलो इंडिया केंद्र खोलने की योजना बनाई थी। इनमें से कम से कम प्रत्येक जिले में एक केंद्र खोलने की योजना है। इनमें से 217 केंद्र पहले ही कई राज्यों में खोले जा चुके हैं। इसके अलावा मंत्रालय ने पूर्वोत्तर, जम्मू-कश्मीर, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और लद्दाख के प्रत्येक जिले में दो-दो केंद्र खोलने का निर्णय किया था।

Tennis : French open qualifier में अंकिता रैना की शानदार जीत

राज्यवार खेलो इंडिया केंद्रों की सूची  
महाराष्ट्र में 3.60 करोड़ रुपए की लागत से 30 जिलों में 36 खेलो इंडिया केंद्र खोले जाएंगे।  मिजोरम में 20 लाख रुपये के बजट अनुमान के साथ कोलासिब जिले में दो खेलो इंडिया केंद्र स्थापित किए जाएंगे। अरुणाचल प्रदेश में 4.12 करोड़ रुपए से 26 जिलों में 52 खेलो इंडिया केंद्र बनेंगे। मध्य प्रदेश में 40 लाख रुपए के बजट अनुमान के साथ चार खेलो इंडिया केंद्र खोले जाएंगे। वहीं कर्नाटक में 3.10 करोड़ रुपए से 31 और मणिपुर में1.60 करोड़ रुपए के खर्चे से 16 खेलो इंडिया केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा गोवा में 20 लाख रुपए के बजट से दो खेलो इंडिया केंद्र खोले जाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version