Home sports World Athletics Championships: भारत के अमित ने सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास

World Athletics Championships: भारत के अमित ने सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास

0

नई दिल्ली। केन्या की राजधानी नैरोबी में खेली जा रही अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (Under-20 World Athletics Championships) में भारत के अमित खत्री ने इतिहास रच दिया। अमित ने शनिवार को 10 हजार मीटर वॉकिंग रेस में सिल्वर मेडल हासिल कर यह कीर्तिमान स्थापित किया। इस प्रतियोगिता में यह भारत का दूसरा पदक है। इससे पहले भारत ने 4X400 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

Martial Arts: कराटे स्टंट सिखाने में कोच की गई जान, जानिए वजह

भारत ने पहली बार वॉकिंग स्पर्धा में जीते दो पदक

Under-20 World Athletics Championships में अमित खत्री ने यह दूरी 42 मिनट और 17.49 सेकेंड में पूरी की। जबकि इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल कीनिया के हेरिस्टोन वान्योनी ने अपने नाम किया। जिन्होंने निर्धारित दूरी 42.10 84 समय में पूरी की। वहीं स्पेन के पॉल मेक्ग्रा ने 42:26.11 समय में दूरी तय कर कांस्य पदक जीता।  यह पहली बार हुआ है जब भारत ने वॉकिंग स्पर्धा में दो पदक जीते हैं। अमित शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए थे लेकिन आखिरी के दो चक्कर केन्या के धावक ने उन्हें पीछे कर दिया।

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स की टीम UAE रवाना

अमित के लिए यह वर्ष अच्छा रहा 

अमित के लिए यह साल काफी अच्छा रहा है। इस वर्ष की शुरुआत में उन्होंने 10 किमी दौड़ में एक नया राष्ट्रीय अंडर-20 रिकार्ड कायम किया था। इस दौरान उन्होंने 18वें राष्ट्रीय फेडरेशन कप में 40.97 सेकेंड के समय के साथ मेडल हासिल किया था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version