Lindores Abbey Blitz Chess Tournament : भारत के अर्जुन ने तीसरा स्थान हासिल किया

0
340

नई दिल्ली। भारत के युवा ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने लिडोरेस अबे ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट (Lindores Abbey Blitz Chess Tournament) में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। 18 साल के अर्जुन ने अच्छी शुरुआत करते हुए अपनी पहली नौ बाजियां जीती। उन्होंने इस टूर्नामेंट से 107.2 ब्लिट्ज रेटिंग अंक हासिल किए, जिससे वह 2730 ईएलओ रेटिंग अंकों के साथ विश्व के शीर्ष 30 खिलाड़ियों में पहुंच गए हैं। भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन ने पहली 10 बाजियों में 9.5 अंक हासिल किए। इस बीच लेवोन आरोनियन, डेविड हावेल और रऊफ मामेदोव जैसे खिलाड़ियों पर 2-0 से जीत हासिल की। इसके अलावा अमेरिका के फैबियानो कारुआना को भी शिकस्त दी।

IPL 2022 के लिए RCB के मुख्य कोच बने संजय बांगर, अब कप्तान भी बदला जाएगा 

18 में से13 बाजियां जीती

Lindores Abbey Blitz Chess Tournament के अंतिम दौर में हालांकि यूक्रेन के किरील शेवचेंको ने उन्हें 2-0 से परास्त कर दिया। उन्होंने आखिर में कारूआना के समान 13.5 अंक हासिल किए, लेकिन टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर उन्हें हजार डॉलर का तीसरा पुरस्कार मिला। इस किशोर खिलाड़ी ने 18 बाजियों में से 13 में जीत हासिल की। उन्होंने एक बाजी ड्रा खेली और आखिरी चार बाजियों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। शेवचेंको ने 14 अंकों के साथ खिताब जीता। भारत के अन्य खिलाड़ियों में निहाल सरीन 17वें, बी अधिबान 30वें और के शशिकिरण 50वें स्थान पर रहे।

IND vs NZ: जानिए, न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया से कौन होगा बाहर, किसे मिलेगा मौका

डी हरिका का शानदार प्रदर्शन 

भारतीय महिलाओं में द्रोणावल्ली हरिका ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने 7.5 अंकों के साथ 88वां स्थान हासिल किया। अन्य खिलाड़ी पद्मिनी राउत (6.5) 103वें स्थान जबकि वंतिका अग्रवाल और दिव्या देशमुख क्रमशः 108वें और 109वें स्थान पर रहीं।

पद्मश्री अवॉर्ड हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर बनी Oinam Bembem Devi

भारतीय फुटबॉल की ‘दुर्गा’ ओइनम बेमबेम देवी (Oinam Bembem Devi) सोमवार को प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर बन गईं हैं। बेमबेम देवी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पुरस्कार ग्रहण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here