KIYG 2023: महाराष्ट्र ने तीसरी बार जीता खिताब, 161 मैडल अपने नाम किए

0
419
KIYG 2023 Maharashtra 3rd time won Khelo india youth games

भोपाल। KIYG 2023: महाराष्ट्र ने 56 गोल्ड मैडल सहित कुल 161 पदकों के साथ मध्य प्रदेश में आयोजित हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 (KIYG 2023) का खिताब अपने नाम किया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का यह पांचवा संस्करण था और महाराष्ट्र ने 2019, 2020 के बाद तीसरी बार इस खिताब को अपने नाम किया। जबकि हरियाणा ने 2018 और 2022 में इस खिताब को जीता था।

महाराष्ट्र ने 56 गोल्ड, 55 सिल्वर और 50 ब्रॉन्ज मैडल के साथ कुल 161 पदक जीते। दूसरे स्थान पर हरियाणा की टीम रही, जिसके खाते में 41 गोल्ड, 32 सिल्वर और 55 ब्रॉन्ज मैडल सहित कुल 128 मैडल रहे। मेजबान मध्य प्रदेश 39 गोल्ड, 30 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज जीतकर पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा।

Athletics Championships: शॉटपुट में तजिंदर पाल को गोल्ड, करणवीर को मिला सिल्वर मैडल

KIYG 2023 की शुरुआत 30 जनवरी को हुई। मध्य प्रदेश के आठ शहरों – भोपाल, इंदौर, उज्जैन, महेश्वर, बालाघाट, मंडला, जबलपुर और ग्वालियर – में कार्यक्रमों की मेजबानी की गई। जबकि राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

आखिरी दिन तैराकी में महाराष्ट्र का जलवा

शनिवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन तैराकी में आठ और कुश्ती में 5 गोल्ड दांव पर थे। तैराकी में महाराष्ट्र ने अपना दबदबा कायम करते हुए 8 में से 3 गोल्ड मैडल्स पर कब्जा जमाया। महाराष्ट्र के जयवीर मोटवानी ने लड़कों की 50 मीटर फ़्रीस्टाइल जीती, जबकि अपेक्षा फर्नांडीस ने लड़कियों की 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में जीत के साथ KIYG 2023 का पांचवां गोल्ड हासिल किया। महाराष्ट्र ने अंतिम दिन लड़कों की 4Û100 मीटर रिले भी जीती।

KIYG 2023 में भारत के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 6000 से अधिक एथलीटों और सहायक कर्मचारियों ने 27 अलग-अलग खेलों में अपना योगदान दिया। इस दौरान 13 दिनों में 12 एथलीटों ने कुल 25 राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड को फिर से स्थापित भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here