Khelo India Youth Games 2023: 28 खेल और 6 हजार खिलाड़ी, 30 जनवरी को भव्य आगाज

0
568
Khelo India Youth Games 2023 updates 28 sports and 6 thousand players, grand opening on January 30

इंदौर। Khelo India Youth Games 2023: भारत सरकार ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई खेलों जैसी प्रतिस्पर्धा में मेडल्स की संख्या बढ़ाने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। खासकर युवाओं में खेलों का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए सरकार हर साल अलग-अलग प्रतियोगिता करा रही है। इसी क्रम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स भी आते हैं। खेलो इंडिया में देश के कोने-कोने से खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में अपना दमखम दिखाते हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 का आयोजन भी 30 जनवरी से 11 फरवरी तक मध्यप्रदेश में होने जा रहा है। वैसे तो राज्य के 8 शहरों को विभिन्न खेलों की मेजबानी के लिए चयनित किया गया है। लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में भी एक खेल का आयोजन होगा।

Suryakumar Yadav के मुरीद हुए रिकी पॉटिंग, बताया डीविलियर्स और गिलक्रिस्ट से बेहतर

इस साल पहली बार शामिल किए गए वॉटर स्पोर्ट्स

इस साल Khelo India Youth Games 2023 में कुल 28 खेल होंगे जिनमें कुछ खेल ऐसे भी हैं जो पहली बार इसमें शामिल हुए हैं। उन्हीं में से एक है वाटर स्पोर्ट्स जो इस बार शामिल किया गया है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कुछ वक्त पहले मीडिया से बात करते हुए कहा था कि, सामान्य खेलों और स्वदेशी खेलों के साथ कैनो स्लैलम, कयाकिंग, कैनोइंग और रोइंग जैसे नए खेलों को भी शामिल किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन से प्रदेश के सभी जिलों के युवा एवं छात्र-छात्राओं को जोड़ा जाएगा, जिसके तहत भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मंडला, महेश्वर और बालाघाट में विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में जिला कलेक्टरों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

IND vs NZ: शुरू हुई बड़ी बहस, इस हार का विलेन कौन!

उद्घाटन समारोह में 21 हजार लोग होंगे शामिल

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पांचवां संस्करण 30 जनवरी से मध्य प्रदेश में शुरू होगा। हालांकि, पहले दिन 30 तारीख को भव्य उद्घाटन समारोह होगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में इसका उद्घाटन करेंगे। एक सरकारी नोट में जानकारी दी गई थी कि, केंद्रीय खेल और युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर उद्घाटन कार्यक्रम में विशेष अतिथि होंगे, जिसमें लगभग 21,000 लोग भाग लेंगे। Khelo India Youth Games 2023 के उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खेलों के प्रति विजन क्या है उस पर भी प्रस्तुति दी जाएगी।

IND vs NZ: पहले टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रनों से हराया

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को दी जाती है सालाना छात्रवृति

आपको बता दें कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में इस साल कुल 28 खेलों का आयोजन प्रदेश के विभिन्न जिलों में किया जाना है। इन खेलों में पूरे देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 10,000 एथलीट और अधिकारी भाग लेंगे। Khelo India Youth Games 2023 वार्षिक खेल हैं जो ग्राउंड लेवल से खिलाड़ियों को उठने का मौका देते हैं। यह खेल दो श्रेणियों में आयोजित किए जाते हैं – अंडर -17 स्कूल के छात्रों और अंडर -21 कॉलेज के छात्रों के लिए। सर्वश्रेष्ठ 1000 छात्रों को अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए तैयार करने के लिए आठ साल के लिए 5 लाख रुपए वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है।

Team India U19 T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से मात

कौनसा शहर करेगा किस खेल की मेजबानी?

भोपाल: एथलेटिक्स, कुश्ती, बॉक्सिंग, शूटिंग, कायाकिंग-केनोयिंग, रोइंग, वॉलीबॉल, जूडो, स्वीमिंग।

बालाघाट: फुटबॉल (महिला)।

ग्वालियर: बैडमिंटन, हॉकी, जिम्नास्टिक, कलारीपयटू, मंडला थांग-ता, गतका।

उज्जैन: योगासन, मलखंब।

इंदौर: बास्केटबॉल, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस, कबड्डी, फुटबॉल (पुरुष), टेनिस।

महेश्वर: सलालम

जबलपुर: तीरंदाजी, खो-खो, तलवारबाजी, रोड-साइकिलिंग

दिल्ली: ट्रैक-साइकिलिंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here