Khelo India Youth Games : खिलाड़ियों को करोड़ 6.52 करोड़ की पॉकेट मनी देगा साई

893
Advertisement

नई दिल्ली। Khelo India Youth Games : भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा दिया है। साई ने इन खेलों में भाग लेने वाले 2189 खिलाड़ियों के लिए 6.52 करोड़ की राशि आवंटित की है। ये पैसे अप्रैल से जून तक के समय में जेब खर्च के रूप में खिलाड़ियों को दिए जाएंगे। प्रत्येक खिलाड़ी को पॉकेट अलाउंस के तौर पर साई 29,785 रूपए आवंटित करेगा। ये पैसे सभी 21 श्रेणियों के खिलाड़ियों को दिए जाएंगे, जिसमें पैरा एथलीट भी शामिल हैं।

Aus vs SL 1st ODI: मैक्सवेल के दम पर जीती Australia, श्रीलंका को 2 विकेट से हराया

साई की तरफ से बताया गया है कि वार्षिक खेलो इंडिया स्कॉलरशिप स्कीम के तहत 6.28 लाख की आर्थिक मदद हर उस खिलाड़ी को दी गई है, जो किसी मान्यता प्राप्त ट्रेनिंग सेंटर में अभ्यास कर रहा है। इसमें 1.20 लाख का जेब खर्च भी शामिल है। जेब खर्च के लिए मिलने वाले सालाना 1.20 लाख रुपये सीधे खिलाड़ियों के बैंक अकाउंट में जमा किए जाएंगे। वहीं, बाकी का पैसा खिलाड़ियों की ट्रेनिंग, खाने, रहने और शिक्षा पर खर्च किया जाएगा। खिलाड़ी को खेलो इंडिया एकेडमी में ही रहना होगा, जहां उसे ट्रेनिंग दी जाएगी।

IND vs SA 3rd T-20: लगातार 7 हार के बाद टीम India की जोरदार वापसी, अफ्रीका को 48 से हराया

घर जाने का किराया भी देगा साई

साई की तरफ से दिए जाने खर्च में घर जाने के लिए लगने वाला किराया भी शामिल है। इसके अलावा घर में खाने का पैसा और खिलाड़ी के बाकी खर्चे भी साई ही वहन करेगा। खेलो इंडिया टैलेंत डेवलपमें स्कीम के तहत इसके लिए पैसा दिया गया है।

Asian Cup 2023: भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार किया क्वालिफाई

महाराष्ट्र को पछाड़कर विजेता बना हरियाणा

नई दिल्ली। हरियाणा के मुक्केबाजों ने अंतिम दिन 10 स्वर्ण पदकों पर गोल्डन पंच लगाते हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Youth Games) का विजेता बनने का गौरव हासिल कर लिया। उसने पहले दिन से टक्कर दे रहे महाराष्ट्र को अंतिम दिन पछाड़ा। हरियाणा ने 52 स्वर्ण पदक समेत कुल 137 पदक जीते, जबकि महाराष्ट्र 45 स्वर्ण समेत 125 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहा। कर्नाटक के तैराक अनीश गौड़ा ने सर्वाधिक छह स्वर्ण पदक जीते। इन खेलों में 25 स्पर्धाओं में 4700 खिलाडियों ने भाग लिया, जिसमें 2262 लड़कियां शामिल हैं।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply