Khelo India Youth Games: कुश्ती में हरियाणा भारी, 3 गोल्ड सहित 9 मैडल जीते

0
578
Khelo India Youth Games 2022 Haryana won 9 medals in wrestling including 3 gold sports breaking news today

चंडीगढ़। Khelo India Youth Games: हरियाणा ने मंगलवार को भी कुश्ती में कमाल कर दिया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कुश्ती के छह इवेंट में राज्य के खिलाड़ियों ने नौ पदक झटके। इसमें तीन स्वर्ण, दो सिल्वर और चार कांस्य पदक शामिल हैं। 71 किलोग्राम भारवर्ग के ग्रिको रोमन स्टाइल में हरियाणा के अंकित गुलिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

दूसरी तरफ Khelo India Youth Games में कुश्ती के 80 किलोग्राम भारवर्ग में अंकित ने भी गोल्ड पदक पर अपना कब्जा जमाया। 69 किलोग्राम वुमन रेसलिंग में किरण हुड्डा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। राज्य के कुश्ती खिलाड़ियों ने दो सिल्वर पदकों पर कब्जा जमाया। इसमें 71 किलोग्राम भारवर्ग के ग्रिको रोमन स्टाइल में अमन ने और 49 किलोग्राम भारवर्ग के वुमन रेसलिंग स्टाइल में कोमल ने भी रजत पदक पर कब्जा जमाया।

हरियाणा के कुश्ती के खिलाड़ियों ने चार कांस्य पदक हासिल करने में कामयाबी हासिल की। इसमें 51 किलोग्राम भारवर्ग के फ्री स्टाइल में अमन ने कांस्य, 65 किलोग्राम वर्ग के फ्री स्टाइल में सौरभ ने कांस्य, 80 किलोग्राम वर्ग के ग्रिको रोमन स्टाइल में चिराग दलाल ने भी कांस्य पदक हासिल किया। ऐसे ही, 69 किलोग्राम भारवर्ग के वुमन में सृष्टि ने कांस्य पदक हासिल किया।

IPL Media Rights: 5 कंपनियां नीलामी में होंगी शामिल, BCCI को अरबों की कमाई

उन्नति हुड्डा ने जीता स्वर्ण पदक

Khelo India Youth Games में बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में हरियाणा की उन्नति हुड्डा ने स्वर्ण पदक जीता है। 14 साल की उन्नति हुड्डा लगातार एक-एक करके चैंपियनशिप जीत रही हैं। रोहतक की रहने वाली उन्नति ने सात साल की उम्र में बैडमिंटन खेलना शुरू किया था। उनको इस खेल की कोचिंग पिता डॉ. उपकार हुड्डा से मिली। बाद में अकादमी ज्वाइन की और कोच प्रवेश कुमार ने उन्हें तराशा।

IND vs SA: टीम इंडिया की प्रैक्टिस शुरू, कोहली के रिकॉर्ड से बचना चाहेंगे राहुल

जीत के बाद उन्नति ने बताया कि यह मुकाबला बेहद टफ था। गुजरात की तसनीम मीर उन्हें जबरदस्त टक्कर दे रही थीं। खेल के दौरान कभी वह आगे निकल रही थी तो कभी तसनीम आगे निकल रही थीं। प्रेशर बहुत था, इसके बावजूद अपना बेस्ट दिया और आखिरकार जीत हुई। उन्नति का कहना है कि उसका सपना भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा करने का है। वह ओलंपिक में देश के लिए मेडल लेकर आना चाहती हैं। उन्नति ने अपनी जीत का श्रेय पिता उपकार हुड्डा, मां कविता हुड्डा और कोच प्रवेश कुमार को दिया।

Commonwealth Games: TT टीम चयन पर विवाद, 2 खिलाड़ी पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट

जैसमीन ने स्वर्ण पदक जीतकर पिता का सपना किया पूरा 

पंचकूला के सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में Khelo India Youth Games के पांचवें दिन एथलेटिक्स के शॉटपुट प्रतिस्पर्धा में पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब निवासी जैसमीन कौर ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। 16.12 मीटर गोला फेंककर उन्होंने जीत हासिल की है। उन्होंने लगातार तीसरी बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लिया है। इससे पहले लगातार दो बार 14.85 और 14.13 मीटर का टारगेट पूरा किया था। जैसमीन बताती हैं कि शॉटपुट की प्रारंभिक शिक्षा उनको अपने पिता बलविंदर सिंह से मिली है। उन्होंने अपने पिता का सपना साकार किया है। पिता को अच्छी ट्रेनिंग नहीं मिल पाई, इसलिए वह आगे नहीं बढ़ सके लेकिन उनका हर सपना अब वह साकार करेंगी।

Ranji Trophy 2022 में पहले ही दिन फेल हुए IPL 2022 के ये सितारे

हरियाणा ने वेस्ट बंगाल को 2-0 से हराया

Khelo India Youth Games के पीयू में फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों में अपनी टीमों को जीत दिलाई। पहले मुकाबले में हरियाणा ने वेस्ट बंगाल को 2-0 से हरा दिया। टीम से पवन और यशअया सरीन ने एक-एक गोल दागा। दिन के दूसरे मुकाबले में झारखंड ने तमिलनाडु को 6-0 से हरा दिया। दिन के तीसरे मुकाबले में केरल और पंजाब का मुकाबला 1-1 से ड्रा रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here