Khelo India Youth Games: पदक तालिका में टॉप पर हरियाणा, अब तक जीते 96 पदक

0
589
Khelo India Youth Games Haryana on top of medal tally, won 96 medals so far sports breaking news today

चंडीगढ़। Khelo India Youth Games: हरियाणा खेलो इंडिया यूथ गेम्स की पदक तालिका में अभी तक सबसे आगे चल रहा है और गुरुवार शाम पांच बजे तक हरियाणा 96 पदक अपने नाम कर चुका है। इनमें 33 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य पदक शामिल हैं। गुरुवार शाम पांच बजे तक हरियाणा के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में तीन स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य के साथ कुल 14 पदक झटके हैं। बैडमिंटन में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक हरियाणा के खिलाड़ियों की झोली में आया है। साइकिलिंग में दो स्वर्ण और छह कांस्य पदक खिलाड़ियों ने जीते हैं जबकि गतका में एक स्वर्ण व तीन रजत पदक लिए हैं।

ऐेसे ही, जिम्नास्टिक में एक कांस्य, कबड्डी में एक गोल्ड व एक रजत पदक लिया है। सूटिंग में तीन स्वर्ण, दो रजत तथा दो कांस्य पदक मिले हैं। हरियाणा के खिलाड़ियों ने तैराकी में एक गोल्ड और थांग-ता में एक रजत व तीन कांस्य पदक हासिल किए हैं। वॉलीबाल में दो रजत व वेट लिफ्टिंग में चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया है। हरियाणा को Khelo India Youth Games कुश्ती में 16 स्वर्ण, 10 रजत, 12 कांस्य और योगासन में एक स्वर्ण व पांच कांस्य पदक मिले हैं।

Rishabh Pant ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रचा इतिहास, धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा

पदक तालिका में महाराष्ट्र और हरियाणा में होड़ 

सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में Khelo India Youth Games-2021 में चल रहे मुख्य मुकाबलों के परिणाम आने लगे हैं और पदक तालिका में पहले और दूसरे स्थान के लिए हरियाणा व महाराष्ट्र में होड़ लगी हुई है। इस बार खेलो इंडिया में महाराष्ट्र के खिलाड़ियों की भागीदारिता 438 इवेंटस में है और मेजबान राज्य हरियाणा के खिलाड़ियों की भागीदारिता 579 इवेंट में है।

शूटिंग में हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के अंतर्गत दिल्ली में चल रही शूटिंग प्रतियोगिताओं में हरियाणा ओवरऑल चैंपियन बनकर उभरा है। गुरुवार को लड़कियों के 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल मुकाबले में हरियाणा की रमिता ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। जबकि हर्षिता ने कांस्य पदक जीता है। रजत पदक राजस्थान की देवांशी के खाते में गया है। गुरुवार को जीते गए पदक के साथ शूटिंग प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खाते में तीन स्वर्ण सहित कुल सात पदक आए हैं। इनमें हरियाणा के तीन स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here