ITTF Rankings: Manika Batra एकल स्पर्धा की विश्व रैंकिंग में पहली बार टॉप 50 में पहुंची

0
366

नई दिल्ली। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा (Manika Batra)पहली बार महिला एकल विश्व रैंकिंग में शीर्ष 50 में शामिल हो गई हैं। इंटरनेशनल टेबल टेनिस महासंघ (ITTF) की ताजा रैंकिंग में उन्हें छह स्थान का फायदा हुआ है। पुरुष एकल रैंकिंग में जी साथियान एक पायदान ऊपर 33वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि शरत कमल दो पायदान नीचे 34वें स्थान पर लुढक गए हैं।

IPL Mega Auction 2022 में इन विदेशी खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा !!

मनिका और साथियान की जोड़ी अब 11वें स्थान पर

ITTF की मिश्रित युगल रैंकिंग में Manika Batraऔर साथियान की जोड़ी अब 11वें स्थान पर काबिज हो गई है। यह किसी भारतीय मिश्रित जोड़ी द्वारा हासिल की गई अब तक की सर्वोच्च विश्व रैंकिंग है। दोनों खिलाड़ियों ने पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई टूर्नामेंट जीते हैं। मनिका और अर्चना कामथ की महिला युगल रैंकिंग में भी फायदा हुआ है। भारतीय जोड़ी चार स्थानों के सुधार के साथ छठे पायदान पर पहुंच गई है।

Tim Bresnan हर तरह के क्रिकेट से संन्यास लेने का किया ऐलान

21 साल में फेडरर पहली बार शीर्ष 20 से बाहर

20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन रोजर फेडरर 21 साल में पहली बार एटीपी रैंकिंग में शीर्ष 20 से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेलने वाले 40 वर्षीय फेडरर 13 स्थान के नुकसान के साथ 30वें स्थान पर खिसक गए हैं। अप्रैल 2001 के बाद यह पहला मौका है जब स्विस स्टार शीर्ष बीस में नहीं हैं।

विंडीज के खिलाफ चमके ये खिलाड़ी तो IPL 2022 Mega Auction में होंगे मालामाल !!

चोटिल होने की वजह से फेडरर विंबलडन के बाद से कोई टूर्नामेंट नहीं खेला 

घुटने की सर्जरी के चलते फेडरर ने विंबलडन के बाद से कोई टूर्नामेंट नहीं खेला है। फेडरर के फरवरी और मई 2020 में घुटने के दो ऑपरेशन हुए थे। उसके बाद से उन्होंने सिर्फ पांच टूर्नामेंट में चुनौती पेश की है। ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम 21 पायदान नीचे 37वें नंबर पर खिसक गए हैं। साल के पहले ग्रैंडस्लैम में नहीं खेलने के बावजूद सर्बिया के नोवाक जोकोविच रिकॉर्ड 358 हफ्तों से शीर्ष पर बरकरार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here