ISSF World Cup Baku: अंजुम मौदगिल ने भारत के लिए जीता रजत पदक

0
245
ISSF World Cup Baku 2022 Anjum Moudgil won silver medal, India Settle third in medal tally

नई दिल्ली। ISSF World Cup Baku: अजरबैजान के बाकू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप में भारत ने पुरुषों और महिलाओं की व्यक्तिगत 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (3पी) में पदक जीते। भारतीय महिला निशानेबाज अंजुम मौदगिल ने इस इवेंट का रजत पदक अपने नाम किया। इससे पहले स्वप्निल कुसाले भी गुरुवार को पुरुष वर्ग में दूसरे स्थान पर रहे थे। अंजुम स्वर्ण पदक के मैच में डेनमार्क की रिक्के मेंग इबसेन से 12-16 से हार गईं।

स्वप्निल कुसाले, ओलंपियन दीपक कुमार और गोल्डी गुर्जर की पुरुषों की राइफल थ्री पोजीशन भारतीय टीम ने भी टीम प्रतियोगिता (ISSF World Cup Baku) में रजत पदक जीता। इसके साथ ही बाकू में आईएसएसएफ विश्व कप में भारत के खाते में एक स्वर्ण और तीन रजत पदक आए हैं। कोरिया और सर्बिया के बाद भारत पदक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है।

Wrestling: 5 साल बाद Sakshi Malik ने जीता सोना, दिव्या-मानसी ने भी जीते गोल्ड

फाइनल में चूकीं अंजुम

भारत ने बाकू विश्व कप (ISSF World Cup Baku) में 12 सदस्यीय राइफल टीम भेजी है। ओलंपियन और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता अंजुम मौदगिल ने 60 निशानेबाजों में से 600 में से 587 के स्कोर के साथ टॉप 8 रैंकिंग राउंड के लिए क्वालीफाई किया, जिसमें उन्हें चौथा स्थान मिला। शुक्रवार को, वह दूसरे चरण में इबसेन के बाद दूसरे स्थान पर रहीं, उन्होंने नार्वे के 411.4 के साथ 406.5 का स्कोर किया। इसके बाद उन्होंने फाइनल में कड़ी चुनौती दी लेकिन उस दिन डेन को हरा नहीं सकीं। यह इस स्पर्धा में उनका दूसरा व्यक्तिगत आईएसएसएफ विश्व कप रजत पदक है।

French Open 2022: फाइनल में राफेल नडाल, चोटिल ज्वेवरेव ने दिया वॉक ओवर

अंजुम के अतिरिक्त दो अन्य भारतीय महिला शूटर्स खराब लक के कारण पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। आयुषी पोद्दार 585 अंकों के साथ 16 वें स्थान पर रहीं और टॉप 8 राउंड में क्वालिफाई करने से महज 1 अंक से दूर रह गईं। जबकि आशी चौकसी 584 के स्कोर के साथ 20 वें स्थान पर रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here