ISSF Shotgun World Cup: भारतीय महिला ट्रैप टीम ने जीता सिल्वर

0
866
ISSF Shotgun World Cup Indian women's trap team wins silver latest sports
Image Credit: Twitter/@Media_SAI

ISSF Shotgun World Cup: भारत की झोली में दूसरा पदक 

नई दिल्ली। मिस्र के काहिरा में चल रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज खेल महासंघ (ISSF) शॉटगन विश्व कप (ISSF Shotgun World Cup) के महिला ट्रैप टीम इवेंट में भारत की कीर्ति गुप्ता, राजेश्वरी कुमारी और मनीषा कीर ने बाजी मारी। इन तीनों ने मिलकर भारत के लिए रजत पदक जीता। कीर्ति, राजेश्वरी कुमारी और मनीषा की टीम ने रूस को 6-4 से हराया। इसके साथ ही भारत की झोली में दूसरा पदक आ गया।

Pakistan Super League 6 स्थगित, Corona बना कारण

इससे पहले भारतीय पुरुष स्कीट टीम ने ISSF Shotgun World Cup में कांस्य पदक अपने नाम किया था। अंगदवीर सिंह बाजवा, मैराज अहमद खान और गुरजोत खंगुरा की टीम ने बीते शुक्रवार को सेमीफाइनल में कजाकिस्तान को 6-2 से शिकस्त दी थी।

3 खिलाड़ियों की भारतीय महिला टीम ने ISSF Shotgun World Cup क्वालिफिकेशन राउंड में 444 अंक लेकर पदक की अपनी दावेदारी मजबूत की थी। इसमें सर्वाधिक 158 अंकों का योगदान मनीषा कीर का था। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल मुकाबले में प्रवेश किया था, जहां उसका मुकाबला रूस के साथ हुआ।

एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले क्लब में Kieron Pollard की एंट्री

अंतिम 15 शॉट्स में फिसला गोल्ड

रूस की टीम क्वालिफिकेशन राउंड में 463 अंक हांसिल कर फाइनल में पहुंची थी। फाइनल में रूस की एकाटेरिका सबोटीना, डज्ञेरिया सेमियानोवा और यूलिआ सेवलेवा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत के खिलाफ एक समय 4-0 की बढ़त हांसिल कर ली थी। लेकिन इसके बाद भारतीय महिलाओं ने पलटवार किया और स्कोर 4-4 की बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। मनीषा कीर, कीर्ति गुप्ता और राजेश्वरी कुमारी के शानदार खेल के बूते एक बार लगने लगा था कि भारत उलटफेर कर देगा।

भीलवाड़ा के पिच पर Vaibhav Gehlot की नई बैटिंग..

लेकिन आखिरी 15 शाॅट्स में रूस बाजी मार ले गया। अंत में रूस ने 6-4 के अंतर से इस मुकाबले को जीतकर गोल्ड मेडल हांसिल किया और भारतीय टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसी बीच भारतीय पुरूष ट्रैप टीम ISSF Shotgun World Cup में पदक की होड़ से बाहर हो गई है। ओलंपियन क्यानन चेनई, लक्ष्य श्योराण और पृथ्वीराज टोंडिमन क्वालिफिकेशन राउंड में छठे स्थान पर रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here