ISSF Shotgun World Cup: भारतीय पुरुष स्कीट टीम ने जीता कांस्य

0
909
ISSF Shotgun World Cup Indian men's skeet team wins bronze latest Sports

ISSF Shotgun World Cup: भारत ने कजाकिस्तान को दी मात

नई दिल्ली। काहिरा में चल रहे ISSF Shotgun World Cup में भारतीय पुरुष स्कीट टीम ने कांस्य पदक जीता है। अंगदवीर सिंह बाजवा, मैराज अहमद खान और गुरजोत खंगुरा की टीम ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में कजाकिस्तान को 6-2 से हरा दिया। इसके साथ ही भारत अंक तालिका में एक पदक के साथ छठे स्थान पर पहुंच गया।

Vijay Hazare Trophy 2021: यहां खेले जाएंगे नॉक आउट मुकाबले

टीम के तौर पर अच्छा प्रदर्शन 

भारतीय निशानेबाज हालांकि ISSF Shotgun World Cup की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में प्रभावशाली नहीं रहे और छह निशानेबाज फाइनल में जगह बनाने में असफल रहे। सीजन की पहली इंटरनेशनल प्रतियोगिता में कांस्य जीतने के लिए उन्होंने खुद के प्रदर्शन में सुधार किया और एक टीम के तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया। ओलिंपिक खेलों के कोटा विजेता बाजवा और खान से बहुत आशाएं की गई थी, लेकिन व्यक्तिगत स्पर्धाओं में उच्च प्रतिस्पर्धा के बीच दोनों तालमेल नहीं बिठा सके।

Europa League: प्री क्वार्टर फाइनल में मैनचेस्टर युनाटेड का सामना एसी मिलान से

5 मार्च तक चलेगा ISSF Shotgun World Cup

काहिरा में इस 22 फरवरी से 5 मार्च तक ISSF Shotgun World Cup का आयोजन किया जा रहा है। फिलहाल रूस 2 स्वर्ण और एक रजत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर हैं।

स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नामेंट: फाइनल में पहुंचे Deepak Kumar, विश्व चैंपियन को दी मात

IPL 2021: जल्द जारी होगा मैचों का शेड्यूल

अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL2021) का आयोजन 11 अप्रेल से भारत में ही 5-6 शहरों में कराया जाएगा। कोविड-19 के कारण IPL के 13वें सीजन का आयोजन पिछले साल 19 सितंबर से 10 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में किया गया था। लेकिन BCCI ने इस बार तय किया है कि दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग IPL का आयोजन भारत में ही होगा।

BCCI के पदाधिकारी ने कहा कि IPL 2021 के आयोजन के लिए स्थानों को लेकर चर्चा चल रही हैं। इन पर सभी फ्रेंचाइजियों की भी सहमति ले जाएगी। मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और लखनऊ के नामों पर चर्चा हुई है। जल्द की आयोजन स्थलों को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here