ISSF Shooting World Cup : विजयवीर सिद्धू-तेजस्विनी ने जीता गोल्ड

1090
Advertisement

ISSF Shooting World Cup : 27 पदकों के साथ भारत तालिका में शीर्ष पर

नई दिल्ली। दिल्ली में चल रहे ISSF Shooting World Cup में भारत के निशानेबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसकी वजह से भारत 27 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। इस विश्वकप में शनिवार को भारतीय निशानेबाज विजयवीर सिद्धू और तेजस्विनी ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिक्स टीम में स्वर्ण पदक हासिल किया है।

ICC : शानदार जीत के साथ इंग्लैंड पहुंचा टॉप पर

गुरुप्रीत- पाटिल की जोड़ी को 9-1 से दी शिकस्त

ISSF Shooting World Cup में यह गोल्ड मेडल मुकाबला दो भारतीय जोड़ियों विजयवीर-तेजस्विनी और गुरप्रीत सिंह और अभिदन्या अशोक पाटिल की मिक्स जोड़ी के बीच हुआ। जिसमें विजयवीर-तेजस्विनी की जोड़ी ने गुरुप्रीत- पाटिल की जोड़ी को 9-1 से शिकस्त दी। क्वालीफिकेशन दो में गुरप्रीत और पाटिल की मिक्स जोड़ी 370 प्वॉइंट्स के साथ शीर्ष पर थी, जबकि तेजस्विनी और विजयवीर की जोड़ी 368 प्वॉइंट्स के साथ प्वॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर थी।

Sachin Tendulkar Corona संक्रमित, खुद को किया होम क्वारैंटीन

ओलंपिक के लिए 16वें कोटे का इंतजार

इससे पहले ISSF Shooting World Cup में शुक्रवार को विजयवीर ने अनीश भानवाला और गुरप्रीत जैसे भारतीय निशानेबाजों को मात देकर 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत सिल्वर मेडल जीता था। भारतीय टीम 13 स्वर्ण, 8 रजत और 6 ब्रॉन्ज मेडल लेकर साथ कुल 27 मेडल के साथ प्वॉइंट टेबल में शीर्ष पर हैं। लेकिन उसे अब भी ओलंपिक के लिए 16वें कोटे का इंतजार है।

Saina Nehwal पहुंची Orleans Masters Badminton के सेमीफाइनल में

ये भी दिखा चुके हैं दम 

भारत के अनुभवी निशानेबाजों संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने ISSF Shooting World Cup शुक्रवार को ही 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर दम दिखाया था। इस भारतीय जोड़ी ने यूक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 – 29 से हराया। यह भारत का 11वां गोल्ड मेडल था। भारत के सभी शूटर्स अपनी प्रतिभा के दम पर मजबूत प्रदर्शन कर रहे हैं।

Share this…

Leave a Reply