Home sports ISSF Shooting World Cup: भारतीय टीम ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट...

ISSF Shooting World Cup: भारतीय टीम ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में जीता सिल्वर

0

नई दिल्ली। दिल्ली के कर्णी सिंह रेंज में जारी ISSF Shooting World Cup में रविवार को भारतीय टीम ने  राइफल इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का मान बढ़ाया है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम में शामिल दीपक कुमार, पंकज कुमार और ऐश्वर्य प्रताफ सिंह तोमर को देशभर से बधाइयां मिल रही हैं।

Virat Kohli और बटलर का झगड़ा, भारतीय कप्तान पर लग सकता है प्रतिबंध!!

यशस्विनी ने भी जीता था गोल्ड

29 मार्च तक चलने वाले इस विश्व कप का तीसरा दिन है। इससे पहले शनिवार को ISSF Shooting World Cup के दूसरे दिन भारतीय निशानेबाज छाए रहे। भारत की यशस्विनी सिंह देसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता था, उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर स्पर्धा में अपने ही देश की मनु भाकर को हराकर ये उपलब्धि हासिल की थी। फाइनल मुकाबले में यशस्विनी ने 238.8 का स्कोर करते हुए मनु को पटखनी दी।

Tokyo Olympics: तय समय से पहले टोक्यो जाएगा भारतीय दल

दोनों ही शूटर टोक्यो ओलंपिक के लिए कर चुकी हैं क्वालिफाई

मनु भाकर इस मुकाबले में 236.7 का स्कोर बना पाईं और रजत पदक पर ही संतोष करना पड़ा।दोनों ही शूटर पहले ही टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। क्वालिफाइंग राउंड में यशस्विनी  579 अंक के साथ टॉप पर थी, वहीं मनु भी इस स्कोर से दूर नहीं थी, उन्होंने 577 का स्कोर बनाया।

ISS Shooting World Cup: 24 घंटे में 5 शूटर्स कोरोना संक्रमित

सौरभ चौधरी ने जीता रजत पदक 

उधर ISSF Shooting World Cup में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्था में सौरभ चौधरी ने रजत पदक अपने नाम किया। जबकि इस स्पर्धा का कांस्य पदक अभिषेक वर्मा के नाम रहा। कुल मिलाकर विश्व कप के दूसरे दिन भारतीय निशानेबाज छाए रहे। इससे पहले पुरुष वर्ग में दिव्यांश सिंह पंवार ने कांस्य पदक पर निशाना साधा। दुनिया के यह नंबर एक शूटर 228.1 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version