ISSF Junior World Championships: जूनियर शूटर्स ने किया कमाल, जीते 30 मेडल

0
472

नई दिल्ली। पेरू की राजधानी लीमा में चल रही आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप ( ISSF Junior World Championships) में भारत के जूनियर शूटर्स का शानदार प्रदर्शन किया है। इस चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाजों ने अब तक 30 मेडल भारत के नाम किए हैं। भारत के निशानेबाज अनीस भानवाला, आदर्श सिंह और विजयवीर सिद्धू ने पुरुषों की टीम इवेंट में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

Mohammad Nabi ने IPL में बनाया ये अनूठा रिकॉर्ड

भारत ने जर्मनी को दी शिकस्त 

ISSF Junior World Championships में अनीस भानवाला, आदर्श सिंह और विजयवीर सिद्धू की भारतीय तिकड़ी ने प्रतिद्वंदी जर्मनी टीम के फैबियन ओटो, फेलिक्स लुका हॉलफोथ और टोबियास गोसेल वाली जर्मनी की टीम को गोल्ड मेडल मुकाबले में मात दी। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 10 का स्कोर बनाया था।

World Cup Football Qualifying: अल्जीरिया ने नाइजर को 6-1 से दी मात

मानवी सोनी ने जीता सोना 

ISSF Junior World Championships में भारत की मावनी सोनी ने 105 का स्कोर करते हुए जूनियर डबल ट्रैप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने इस मुकाबले में हमवतन यशाया हाफिज कॉन्ट्रैक्टर को हराया। वहीं हिताशा कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं। इस स्पर्धा में भारत के ही निशानेबाजों ने भाग लिया था। इसके अलावा पुरुष डबल ट्रैप इवेंट में विनय प्रताप सिंह चंद्रावत ने 120 का स्कोर करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। जबकि, रजत सहजप्रीत सिंह और कांस्य मयंक शौकीन जीतने में सफल रहे।

Badminton: Uber &Thomas Cup में साइना और चिराग-सात्विक पर रहेगा दारोमदार

मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत ने जीता सिल्वर

इससे पहले शुक्रवार को आयुषी पोद्दार और ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन मिश्रित टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर टूर्नामेंट में भारत का दबदबा कायम रखा। स्वर्ण पदक मुकाबले में आयुषी ने 17 का स्कोर किया। जो जर्मनी के मैक्स ब्राउन और अन्ना की जोड़ी के बाद दूसरे स्थान पर रहे।. जिसके बाद उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

पदकतालिका में भारत टॉप पर

ISSF Junior World Championships में भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया जिसके चलते भारत पदकतालिका में शीर्ष स्थान पर रहा। भारत ने इस प्रतियोगिता में 13 स्वर्ण, 11 रजत और 6 कांस्य पदक जीतने के साथ कुल 30 पदक जीते। अमेरिका 20 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इटली 10 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here