Home sports ISSF Junior Shooting Worlds: 43 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा भारत 

ISSF Junior Shooting Worlds: 43 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा भारत 

0

नई दिल्ली। भारत ने लीमा में हाल में हुई आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप (ISSF Junior Shooting Worlds) में 17 गोल्‍ड सहित 43 पदक जीतकर पहला  स्थान हासिल किया। पेरू की राजधानी के लास पाल्मास निशानेबाजी परिसर में जूनियर स्तर की शीर्ष प्रतियोगिता के आखिरी दिन भारतीय निशानेबाजों ने सभी 12 मेडल अपने नाम किए। विजयवीर सिद्धू, रिदम सांगवान, अर्जुन सिंह चीमा और शिखा नरवाल ने आखिरी दिन भारत के लिए स्वर्ण पदक हासिल किए, जिससे गोल्ड मेडल की संख्या 17 तक पहुंच गई।

World Wrestling championships: श्रीलंका टीम को छोड़ भागा मैनेजर, अब पुलिस कर रही तलाश

भारत ने जीते 43 पदक 

ISSF Junior Shooting Worlds में भारत ने 17 गोल्ड के अलावा 16 सिल्‍वर और 10 ब्रॉन्‍ज मेडल जीते। विजयवीर ने जूनियर पुरुषों की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में शीर्ष स्थान के साथ चैंपियनशिप में अपना तीसरा गोल्‍ड हासिल किया। उदयवीर और हर्ष गुप्‍ता की जुड़वां भाईयों की जोड़ी ने सिल्‍वर और ब्रॉन्‍ज अपने नाम किया।  रिदम सांगवान (573) ने जूनियर महिला 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में जीत के साथ चैंपियनशिप का अपना चौथा स्वर्ण जीता।

ICC Player of The Month बने संदीप और हीथर नाइट

वेलूर नायर ने जीता रजत पदक 

ISSF Junior Shooting Worlds स्पर्धा में उनकी हमवतन निवेदिता वेलूर नायर (565) और नाम्या कपूर (563) ने रजत और कांस्य पदक जीते। जूनियर पुरुषों के 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत के अर्जुन सिंह चीमा ने स्वर्ण जबकि शौर्य सरीन और अजिंक्य चव्हाण ने रजत और कांस्य पदक हासिल किए। चैंपियनशिप की आखिरी स्पर्धा में भारत की शिखा नरवाल ने 530 के स्कोर के साथ जूनियर महिला 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया। ईशा सिंह ( 529) दूसरे जबकि नवदीप कौर ( 526) तीसरे स्थान पर रहीं।

IPL 2022 में पंजाब के लिए नहीं खेलेंगे KL Rahul, नीलामी में होंगे शामिल

मनु भाकर सबसे सफल भारतीय शूटर 

भारतीय निशानेबाजों ने ISSF Junior Shooting Worlds के पिस्टल वर्ग में 43 में से 26 पदक जीते. शॉटगन में 9 जबकि राइफल स्पर्धा में 8 पदक मिले। ओलंपियन ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और मनु भाकर ने शानदार प्रदर्शन के साथ अपनी विश्व स्तरीय साख को फिर से दोहराया। मनु चार स्वर्ण और एक कांस्य पदक के साथ सबसे सफल भारतीय निशानेबाज रहीं। ऐश्वर्या ने जूनियर पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्वर्ण जीतने के साथ जूनियर विश्व रिकॉर्ड भी कायम किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version