Home sports Indian Grand Prix 3 Athletics आज से, 114 एथलीट उतरेंगे ट्रैक पर

Indian Grand Prix 3 Athletics आज से, 114 एथलीट उतरेंगे ट्रैक पर

0
Indian Grand Prix 3 Athletics starts from today, 114 athletes will compete full schedule live streaming sports breaking news today

भुवनेश्वर। Indian Grand Prix 3 Athletics: सीजन का तीसरा इंडियन ग्रां प्री एथलेटिक्स (Indian Grand Prix 3 Athletics) इवेंट आज से यहां शुरू होने जा रहा है। कई दिग्गज एथलीट्स की गैरमौजूदगी में होने जा रहे इस इंडियन ग्रां प्री 3 इवेंट में इस बार करीब 114 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। दरअसल कई एथलीट यूरोप में ट्रेनिंग और प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, जिनमें लंबी दूरी के धावक अविनाश साबले और धावक प्रिया एच मोहन शामिल हैं। इस कारण ये एथलीट इस इवेंट में भागीदारी नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा एशियाई खेलों के ट्रिपल जंप चैंपियन अरपिंदर सिंह और टोक्यो ओलंपियन एवं एशियाइट शॉट पुट रिकॉर्डधारी तजिंदरपाल सिंह तूर भी कंपीट करते दिखाई नहीं देंगे।

Thailand Open: वर्ल्ड नंबर 1 को हराकर सेमीफाइनल में PV Sindhu, आज वर्ल्ड नंबर 3 से मुकाबला

ये दिग्गज दिखाएंगे अपना दम

100 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अमिय कुमार मलिक पुरुषों की 200 मीटर में हिस्सा लेंगे। जबकि राष्ट्रमंडल खेल 2010 के 4Û100 मीटर रिले में कांस्य पदक विजेता सराबानी नंदा महिलाओं की रेस में हिस्सा लेंगी। इस महीने की शुरुआत में साइप्रस में 1500 मीटर में स्वर्ण पदक जीतने वाली लिली दास 800 मीटर में और साल 2017 की एशियाई कांस्य पदक विजेता संजीवनी जाधव 5000 मीटर रेस में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

IPL 2022: आज Delhi Capitals से भिड़ेगी मुंबई, तय होगा बैंगलोर का भी भाग्य

रियो ओलंपियन मनप्रीत भी उतरेंगी फील्ड पर

Indian Grand Prix 3 Athletics में 2014 एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता इंद्रजीत सिंह पुरुषों के शॉटपुट इवेंट में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। जबकि रियो ओलंपियन और 2017 एशियाई चैंपियन मनप्रीत कौर महिलाओं की फील्ड में नजर आएंगी। साल 2018 राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता नवजीत ढिल्लो महिलाओं की डिस्कस थ्रो में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

IPL 2022: 13 साल बाद प्ले ऑफ में Rajasthan Royals, चेन्नई को 5 विकेट से हराया

Indian Grand Prix 3 Athletics शिड्यूल 

सभी मुकाबलों का समय भारतीय समयानुसार (IST) दिया गया है।

पुरुषों की पोल वॉल्ट – शाम 5:00 बजे
महिलाओं का हैमर थ्रो – शाम 5:00 बजे
महिलाओं की ट्रिपल जंप – शाम 5:30 बजे
पुरुषों की 200 मीटर – शाम 6:00 बजे
पुरुषों का हाई जंप – शाम 6:00 बजे
महिलाओं की 200 मीटर – शाम 6:30 बजे
महिलाओं का शॉटपुट – शाम 6:30 बजे
पुरुषों की ट्रिपल जंप – शाम 6:45 बजे
पुरुषों की 800 मीटर – शाम 7:00 बजे
महिलाओं का डिस्कस थ्रो – शाम 7:00 बजे
महिलाओं की 800 मीटर – शाम 7:30 बजे
पुरुषों का शॉटपुट – शाम 7:45 बजे
पुरुषों की 110 मीटर हर्डल – रात 8:00 बजे
महिलाओं की हाई जंप – रात 8:15 बजे
महिलाओं की 100 मीटर हर्डल – रात 8:20 बजे
पुरुषों की 5000 मीटर – रात 8:45 बजे
महिलाओं की 5000 मीटर – रात 9:10 बजे

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version