Home sports Tokyo Paralympics में भारत भेजेगा अब तक का सबसे बड़ा दल

Tokyo Paralympics में भारत भेजेगा अब तक का सबसे बड़ा दल

0

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक 2020 में मिली भारी सफलता के बाद अब टोक्यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympics) में भारत के 54 एथलीट नौ प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे। भारत की ओर से पैरालंपिक में जाने वाला यह एथलीटों को दल अब तक का सबसे बड़ा दल है। टोक्यो पैरालंपिक का आगाज 24 अगस्त को होगा। बता दें कि इससे पहले भारत ने टोक्यो ओलंपिक में अब का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सात पदक अपने नाम दर्ज किए थे। जिसमें जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने पहली बार भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था।

नीरज चोपड़ा ने Tokyo Olympics में बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड

ऐसे हुआ एथलीटों का चयन 

Tokyo Paralympics के लिए एथलीटों का चयन पूर्व पैरालंपिक पदक विजेता दीपा मलिक (Deepa Malik) की अध्यक्षता में भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ट्रैक और फील्ड एथलीटों के लिए दो दिवसीय चयन ट्रायल में किया।

Archery World Championships के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए दीपिका और अतानु

ट्रायल का आयोजन मुश्किल समय में था 

रियो 2016 की शॉट पुट स्पर्धा की सिल्वर मेडल विजेता मलिक के हवाले से कहा गया कि, “हमें एथलीटों के कल्याण के संबंध में कुछ वास्तव में साहसिक निर्णय लेने थे। ट्रायल का आयोजन एक मुश्किल समय में था। SOP तैयार करने के लिए हम भारतीय खेल प्राधिकरण का आभार व्यक्त करना चाहते हैं।” हालांकि, भारत में लंबे समय तक पैरा एथलीटों की उपेक्षा की गई थी, लेकिन 2016 रियो पैरालंपिक के बाद से चीजों में बदलाव आना शुरू हो गया है। उस ओलंपिक में भारत ने पांच खेलों में 19 एथलीट का दल भेजा था, जो एक रिकॉर्ड सफलता के साथ लौटा था।

Archery World Championships के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए दीपिका और अतानु

Tokyo Paralympics में भारत के ध्वजवाहक होंगे थंगावेलु

रियो Paralympics में भारत चार पदक अपने नाम करने में सफल रहा था। इसमें दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल था। रियो 2016 में पुरुषों की हाई जंप में गोल्ड मेडल जीतने वाले मरियप्पन थंगावेलु Tokyo Paralympics 2020 के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे।

ये एथलीट लेंगे भाग 

रियो में जेवलिन थ्रो में गोल़्ड मेडल हासिल करने वाले देवेंद्र झाझरिया भी टोक्यो में भारतीय दल का हिस्सा होंगे। भारतीय दल में शीर्ष पिस्टल निशानेबाजों सिंहराज  और मनीष नरवाल सहित रिकॉर्ड 10 पैरा निशानेबाज भी शामिल हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version