नई दिल्ली। Table Tennis : भारत ने दक्षिण एशियाई युवा Table Tennis चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 स्वर्ण और 3 रजत पदक अपने नाम किए। इस वर्ष की युवा एशियाई चैंपियनशिप की क्वालीफिकेशन प्रतियोगिता के तहत आयोजित इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न श्रेणियों में अपना दबदबा कायम रखा और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
IPL 2025 : ऋषभ पंत को 24 लाख का फटका, LSG के खिलाड़ियों पर भी BCCI की गाज
टीम स्पर्धाओं में शानदार जीत
भारतीय टीम ने अंडर-19 लड़कियों, अंडर-15 लड़कों और अंडर-15 लड़कियों के वर्ग में तीन स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा, भारतीय खिलाड़ियों ने अंडर-19 और अंडर-15 वर्गों में युगल और मिश्रित युगल स्पर्धाओं में भी सभी छह स्वर्ण पदक हासिल किए। भारतीय खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन यह दिखाता है कि देश में Table Tennis का भविष्य बेहद उज्ज्वल है।
IPL 2025: सुपर संडे के बाद अंक तालिका में भूचाल, बदल गए ऑरेंज-पर्पल कैप के दावेदार
एकल मुकाबलों में भी भारत का वर्चस्व
अंडर-19 लड़कों और लड़कियों के एकल मुकाबलों में इस Table Tennis चैंपियनशिप में भारत ने चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। अंडर-19 लड़कों के फाइनल में कुशाल चोपड़ा ने अपने ही देश के साथी आर बालामुरुगन को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अंडर-19 लड़कियों के एकल मुकाबले में अनन्या चंदे ने पृथा वर्तिकार को 3-1 से पराजित कर शीर्ष स्थान हासिल किया। दोनों वर्गों में भारतीय खिलाड़ियों ने शीर्ष दो स्थानों पर कब्जा जमाया।
RR vs GT: आज रुकेगा गुजरात का विजयी रथ!, बदल सकती है राजस्थान की प्लेइंग 11
प्रमुख खिलाड़ियों का प्रदर्शन
Table Tennis टीम स्पर्धाओं में पृथा वर्तिकार, अनन्या चंदे, हार्डी पटेल और दीया ब्रम्हचारी की चौकड़ी ने नेपाल को 3-1 से हराकर अंडर-19 लड़कियों का स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अंडर-15 लड़कियों के वर्ग में प्रतीति पॉल, आरुषि नंदी, अद्विका अरवल और तन्मयी साहा ने श्रीलंका को 3-0 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।